{"_id":"64364b9dd445b458410cf057","slug":"pilots-strike-affects-alliance-air-flight-operations-show-cause-notice-issued-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alliance Air: एलायंस एयर ने काम पर नहीं आने वाले पायलटों को भेजा कारण बताओ नोटिस, सोमवार से जारी है हड़ताल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Alliance Air: एलायंस एयर ने काम पर नहीं आने वाले पायलटों को भेजा कारण बताओ नोटिस, सोमवार से जारी है हड़ताल
Wed, 12 Apr 2023 11:41 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:41 AM IST
सार
Alliance Air: एलायंस एयर 200 की पायलटों की क्षमता के साथ हर दिन 130 उड़ानों का संचालन करता है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, 'वे कोविड से पहले के स्तर पर वेतन बहाल नहीं होने और भत्तों का भुगतान नहीं होने का विरोध कर रहे थे। इससे मंगलवार को करीब 70 उड़ानें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
एलायंस एयर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एलायंस एयर ने लगातार दो दिनों तक काम पर नहीं आने के लिए अपने पायलटों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, ''पायलट सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे जो मंगलवार को भी जारी रही जिससे विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
एलायंस एयर 200 की पायलटों की क्षमता के साथ हर दिन 130 उड़ानों का संचालन करता है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, "वे कोविड से पहले के स्तर पर वेतन बहाल नहीं होने और भत्तों का भुगतान नहीं होने का विरोध कर रहे थे। इससे मंगलवार को करीब 70 उड़ानें प्रभावित हुईं।"
विज्ञापन
मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि जिन पायलटों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उन्हें 24 घंटे के भीतर काम पर आने के लिए कहा गया है।पायलटों का एक वर्ग एयरलाइन को नोटिस जारी किए बिना हड़ताल पर चला गया है।
विज्ञापन