फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pilot Association of Air India have asked their members not to accept new compensation structure

Air India: उड़ान भत्ते पर एयर इंडिया की पॉलिसी पर रार; पायलट संघ ने पूछा- कोरोना से पहले और अब में अंतर क्यों?

Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
सार

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों और केबिन क्रू के लिए नई मुआवजा नीति लाई गई है। इसके जरिए हमारा प्रयास विभिन्न समूहों के बीच समानता लाने, उत्पादकता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा आहरित परिलब्धियों को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Pilot Association of Air India have asked their members not to accept new compensation structure
एयर इंडिया की फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

टाटा समूह की दिग्गज विमानन कंपनी एयर इंडिया द्वारा उड़ान भत्ता को लेकर लाई गई नई मुआवजा (compensation) नीति का पायलटों ने विरोध किया है। इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ऑफ एयर इंडिया ने अपने सदस्यों से नई मुआवजा नीति को स्वीकार नहीं करने को कहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से पहले गारंटीकृत उड़ान भत्ता 70 घंटे हुआ करता था। इसे कोरोना काल में घटाकर 20 घंटे कर दिया गया था। अब दोबारा इसे  एयरलाइन ने बढ़ाकर 40 घंटे कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पायलटों और केबिन क्रू के लिए नई मुआवजा नीति लाई गई है। इसके जरिए हमारा प्रयास विभिन्न समूहों के बीच समानता लाने, उत्पादकता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा आहरित परिलब्धियों को बढ़ावा देना है। अनुभवी पायलटों द्वारा निभाई गई प्रबंधकीय और पर्यवेक्षी भूमिका को उन्हें वरिष्ठ कमांडर के रूप में नामित करने के साथ-साथ उन्हें एक विशेष मासिक भत्ता देने का भी एलान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कितना किया गया है गारंटीड फ्लाइंग अलाउंस कंपोनेंट 
एयर इंडिया ने नई नीति के तहत गारंटीड फ्लाइंग अलाउंस कंपोनेंट को 20 घंटे से बढ़ाकर 40 घंटे कर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने प्रति घंटे की उड़ान दरों और पायलटों के उड़ान भत्ते में भी बढ़ोतरी का एलान किया है। अब एक जूनियर पायलट को 1,500 से 1,950 रुपये तक भत्ते के तौर पर दिए जाएंगे। इसी तरह फर्स्ट ऑफिसर को समान उड़ान घंटो के लिए 2,900 रुपये से 3,770 रुपये और कैप्टन (SFO) को 4,300 रुपये से 5,590 रुपये. कमांडर को 6,500 रुपये से 8,450 रुपये और सीनियर कमांडर को 7,100 रुपये से 9,230 रुपये तक का भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलटों के विरोध पर क्या बोली कंपनी
पायलटों के विरोध को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नए उड़ान भत्ता से संबंधित अनुबंध व्यक्तिगत रूप से आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए पायलटों और केबिन क्रू को भेजे गए थे। बड़ी संख्या में पायलट और केबिन क्रू ने पहले ही नए अनुबंधों और वेतन में सुधार और उन्नति के अवसरों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन इस प्रक्रिया के माध्यम से अपने शेष कर्मचारियों के संपर्क में रहेगी। इस दौरान विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने दावा किया कि वे ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि वर्तमान में एयर इंडिया में कोई मान्यता प्राप्त संघ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed