{"_id":"61dd56f37419f774ee75e40d","slug":"pierre-olivier-gourinchas-succeeds-gita-gopinath-as-imf-chief-economist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: पियर ऑलिवर गॉरिचेंज होंगे आईएमएफ के चीफ इकोनोमिस्ट, गीता गोपीनाथ को मिलेगी यह अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बदलाव: पियर ऑलिवर गॉरिचेंज होंगे आईएमएफ के चीफ इकोनोमिस्ट, गीता गोपीनाथ को मिलेगी यह अहम जिम्मेदारी
Tue, 11 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
Pierre Olivier Gourinchas Succeeds Gita Gopinath: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने फ्रांस के इकोनॉमिस्ट पियर ऑलिवर गॉरिचेंज को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है। गॉरिचेंज अब तक इस पद पर पदस्थ भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
IMF
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने फ्रांस के इकोनॉमिस्ट पियर ऑलिवर गॉरिचेंज को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है। गॉरिचेंज अब तक इस पद पर पदस्थ भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गोपीनाथ को आईएमएफ की मैनेजमेंट टीम की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
24 जनवरी को गॉरिचेंज संभालेंगे पदभार
फ्रांस के इकोनोमिस्ट गॉरिचेंज ने ट्वीट कर कहा कि मुझे आईएमएफ के नए इकोनॉमिक काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ रिसर्च की जिम्मेदारी लेकर बहुत सम्मान महसूस हो रहा है। मैं नए सहयोगियों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। गॉरिचेंज फिलहाल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के हैस स्कूल ऑफ बिजनेस के ग्लोबल मैनेजमेंट के एंजेल चान प्रोफेसर हैं। वह 24 जनवरी से फंड के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद संभालेंगे। गौरतलब है कि गॉरिचेंज को इमरजिंग ट्रेंड पहचानने और चुनौतियों के बेहतरीन विश्लेषण के लिए पहचाना जाता है। गॉरिचेंज ने मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी किया है। उन्हें 2007 में बेस्ट इकोनॉमिस्ट के लिए बर्नसर पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन