फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PFRDA Made Kyc Process For Opening Nps Account Easier

NPS खाता खोलना हुआ आसान, आधार बेस्ड पेपरलेस केवाईसी को मिली मंजूरी

Thu, 28 May 2020 03:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
PFRDA Made Kyc Process For Opening Nps Account Easier
नेशनल पेंशन सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत खाता खोलना आसान बना दिया है। नए सब्सक्राइबर्स को खाता खोलने के लिए अब आधार बेस्ड पेपरलेस केवाईसी प्रक्रिया की मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में पीएफआरडीए ने कहा कि उसने ई-एनपीएस/प्वाइंट ऑफ प्रजेंस केंद्रों (जहां एनपीएस खाता खोला जाता है) को संभावित अंशधारकों की सहमति के साथ ऑफलाइन आधार के जरिए एनपीएस खाता खोलने की अनुमति दी है। ऑफलाइन आधार के साथ पेपरलेस सत्यापन से भौतिक रूप से 12 अंकों वाले पहचान पत्र की प्रति देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


XML फाइल डाउनलोड कर सकते हैं आवेदनकर्ता 
नई प्रक्रिया के तहत आवेदनकर्ता यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-एनपीएस के जरिए पासवर्ड सुरक्षित आधार XML फाइल डाउनलोड कर सकता है। केवाईसी के लिए इसे साझा किया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ प्वाइंट ऑफ प्रजेंस के जरिए एनपीएस खाता खोलने में भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल खोला जा सकता है एनपीएस खाता 
यह प्रक्रिया केवाईसी ब्योरा मशीन के पढ़ने वाले एक्सएमएल प्रारूप में होता है जिस पर यूआईडीएआई का डिजिटल हस्ताक्षर होता है। इससे ईएनपीएस/पीओपी उसकी जांच और सत्यापन कर सकते हैं। इसमें पहचान और पता का सत्यापन किया जा सकता है। इसके माध्यम से एनपीएस खाता तत्काल खोला जा सकता है और अंशधारक उसमें तुंरत पैसा भी जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed