फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol pumps across country conning people by selling less volume

पेट्रोल पंप पर आपके साथ हो रहे हैं यह बड़े धोखे, तेल भरवाने से पहले हमेशा रखें इन बातों का ख्याल

Sat, 07 Jul 2018 06:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
petrol pumps across country conning people by selling less volume

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से जहां आम आदमी वैसे ही परेशान है, तो दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर हो रही चोरी से भी लोगों की जेब कट रही है। ऐसे में आप इस चोरी या फिर घटतौली को होने से खुद को रोक सकते हैं। 

विज्ञापन


पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार  बढ़ोतरी
शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में जहां 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई है,  वहीं डीजल का दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया। इसी के साथ दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 75.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 67.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे एक दिन पहले यहां पेट्रोल 75.85 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 67.66 रुपये बिक रहा था। दोनों ईंधनों के दाम पिछले एक महीने के दौरान घट रहे थे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पेट्रोल पंपों पर घटतौली के मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे पर दिल्ली है। हालांकि ज्यादातर मामले इसलिए सामने नहीं आते हैं, क्योंकि इनकी शिकायत दर्ज नहीं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसानी से चेक करें पेट्रोल की क्वालिटी

petrol pumps across country conning people by selling less volume

अगर आपको पेट्रोल या फिर डीजल की गुणवत्ता पर जरा सा भी शक है तो पेट्रोल पंप पर इसको आसानी से चेक कर सकते हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर का स्टॉक रखने का आदेश दिया गया है। फिल्टर पर पेट्रोल या फिर डीजल की कुछ बूंदे डालते ही इसका चेक हो जाएगा। अगर पेट्रोल बिना कोई निशान छोड़े उड़ जाए, तो समझ ले कि यह शुद्ध है, अन्यथा निशान छोड़ने पर अशुद्ध है। 

सबसे ज्यादा ऐसे होती है घटतौली
पेट्रोल पंपों पर सबसे ज्यादा जो घटतौली होती है उसमें पंप पर मौजूद कर्मचारी पेट्रोल या डीजल डालते वक्त पाइप के नॉजेल को हाथ से कम या फिर ज्यादा दबा देते हैं। इस दौरान मशीन पर तो पेट्रोल ज्यादा टैंक में जाता हुआ दिखता है, लेकिन वास्तव में वो कम जाता है। इससे आपको ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी कम माइलेज मिलता है, जिससे आपको नुकसान होता है। 

प्रत्येक 1 लीटर में 100-150 मिलीलीटर की घटतौली
पेट्रोलियम मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर प्रत्येक एक लीटर पेट्रोल-डीजल में 100-150 मिली लीटर तक की घटतौली की जाती है। कहीं मशीन में चिप लगाकर या फिर माप कम देकर के ऐसा किया जा रहा है। कई जगह बांट-नाप विभाग ने शिकायतें मिलने के बाद छापे डाले और इस तरह की चोरी को पकड़ा था, लेकिन अब यह फिर से होने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed