फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol Diesel sale declined by 17 percent in May 2021 due to coronavirus restrictions

कोरोना का असर: प्रतिबंधों के चलते मई में 17 फीसदी कम हुई पेट्रोल और डीजल की बिक्री

Tue, 01 Jun 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

कोरोना वायरस संक्रमण की खतरनाक दूसरी लहर को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मांग प्रभावित होने से मई में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में, एक महीने पहले की तुलना में करीब 17 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Petrol Diesel sale declined by 17 percent in May 2021 due to coronavirus restrictions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री मई में गिरकर 17.9 लाख टन रह गई, जो पिछले एक साल का सबसे निम्न स्तर है। हालांकि, पिछले साल मई के मुकाबले यह खपत लगभग 13 फीसदी अधिक रही, यह कोविड से पहले के 24.9 लाख टन के स्तर से 28 फीसदी कम रही। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देश में पिछले साल मई में लगाया गया लॉकडाउन दुनिया के सबसे सख्त लॉकडाउन में से एक था। इस दौरान पूरे देश में सभी तरह की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को लगभग ठप कर दिया गया था। इस साल, हालांकि संक्रमण दर बहुत गंभीर है, लेकिन प्रतिबंध उतने सख्त नहीं रहे हैं। लोगों का आवागमन पिछले साल की तरह बाधित नहीं हुआ। कई राज्यों में कारखाने खुले रहे हैं जबकि राज्यों के बीच माल की आवाजाही भी उतनी बुरी तरह प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


देश में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन डीजल की मांग मई 2021 में गिरकर 48.9 लाख टन रह गई, जो इससे पिछले महीने से 17 फीसदी और मई 2019 के मुकाबले 30 फीसदी कम रही है। एयरलाइंस ने कम क्षमता के साथ परिचालन करना जारी रखा, लेकिन मई में जेट ईंधन (एटीएफ) की बिक्री दो लाख 48 हजार टन रही, जो अप्रैल 2021 की तुलना में 34 फीसदी और मई 2019 की तुलना में 61.3 फीसदी कम थी। बता दें कि पिछले साल मई में जेट ईंधन की बिक्री एक लाख नौ हजार टन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मई 2021 में रसोई गैस सिलेंडर की बिक्री मात्रा साल-दर-साल छह फीसदी घटकर 21.6 लाख टन रही। लेकिन यह मई 2019 में बेचे गए 20.3 लाख टन की तुलना में छह फीसदी अधिक थी। एलपीजी एकमात्र ईंधन रहा जिसने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वृद्धि दर्ज की थी क्योंकि सरकार ने कोविड -19 राहत पैकेज के हिस्से के रूप में मुफ्त सिलिंडर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed