फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dominance in digital services market global exports from India at 317 billion USD surge of 15 pc

डिजिटल सेवा बाजार में धाक: भारत का वैश्विक निर्यात 317 अरब डॉलर, 15 फीसदी का उछाल

Mon, 21 Sep 2026 09:39 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 21 Sep 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
Dominance in digital services market global exports from India at 317 billion USD surge of 15 pc
आयात-निर्यात के आंकड़े - फोटो : amarujala.com

भारत ने डिजिटल रूप से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के निर्यात में चीन, अमेरिका के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ दर्ज कराई है। जबकि पारंपरिक आईटी-सॉफ्टवेयर सेवाओं से आगे बढ़कर कंसल्टिंग, इंजीनियरिंग, वित्तीय, पेंशन, बीमा व मनोरंजन और तकनीकी व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात में भी अपनी भूमिका बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


सलाह...
नीति आयोग ने कहा है कि भारत को एआई आधारित सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, इंजीनियरिंग और अनुसंधान व विकास जैसे उच्च मूल्य वाले डिजिटल क्षेत्रों में बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वैश्विक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की बढ़ती मौजूदगी व भारतीय कंपनियों की ओर से इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, क्लाउड और तकनीक-सक्षम पेशेवर सेवाओं का विस्तार डिजिटल निर्यात के लिए व्यापक आधार तैयार कर रहा है। साथ ही, छोटी कंपनियों और नए सेवा प्रदाताओं के लिए बाजार पहुंच बेहतर करने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
  • 2015 से 2025 के बीच भारत का निर्यात लगभग 92 अरब डॉलर से बढ़कर 317 अरब डॉलर हो गया।
  • कंप्यूटर सेवा : भारत का निर्यात अब भी व्यावसायिक सेवाओं और कंप्यूटर सेवाओं में अत्यधिक केंद्रित है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2025 में डिजिटल सेवा निर्यात की स्थिति

सेवा हिस्सेदारी
व्यावसायिक सेवाएं 54.6%
कंप्यूटर सेवाएं 39.2%
वित्तीय सेवाएं 2.4%
व्यक्तिगत, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सेवाएं 1.2%
बीमा एवं पेंशन 1.1%
दूरसंचार सेवाएं 0.8%
बौद्धिक संपदा के उपयोग के लिए शुल्क 0.5%
सूचना सेवाएं 0.1%


निर्यात में 15 फीसदी वृद्धि
भारत का सेवा निर्यात 15 % वृद्धि के साथ 2024 के 277 अरब डॉलर से बढ़कर 2025 में 317 अरब डॉलर हो गया। जबकि ब्रिटेन में 11 % चीन और अमेरिका में 10%-10% व जर्मनी में 9 % वृद्धि हुई। इस तरह भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ कर निर्यात में चौथे स्थान पर पहुंच गया। इन सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 5.8 %से बढ़कर 6 % हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed