फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price on highest ever mark

कच्चे तेल में लगी आग से पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर के करीब, डीजल ने भी तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड

Fri, 20 Apr 2018 11:06 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price on highest ever mark
petrol
विश्व भर में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग का असर देश में भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। सबसे बुरा हाल मुंबई में रहने वालों का हो रहा है। 
विज्ञापन


मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल
मुंबई में 20 अप्रैल को पेट्रोल का दाम अभी तक के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल का दाम 81.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चार महानगरों में चेन्नई इस मामले में दूसरे नबंर पर है।
विज्ञापन


यहां पर दाम 76.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता और दिल्ली में यह क्रमशः 76.78 रुपये व 74.08 रुपये प्रति लीटर है। एनसीआर रीजन की बात करें  तो फरीदाबाद में 74.84 रुपये, गुड़गांव में 74.60 रुपये, नोएडा में 75.44 रुपये और गाजियाबाद में 75.33 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


70 के करीब पहुंचा डीजल
डीजल की क़ीमत दिल्ली में 65 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। 7 फरवरी को डीजल 66 रुपये 22 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया था। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.54 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.01 रुपये और चेन्नई में यह 68.90 रुपये प्रति लीटर रही। 

एनसीआर में सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में 

petrol diesel price on highest ever mark
petrol

अगर एनसीआर की बात करें तो फिर सबसे महंगा डीजल का दाम फरीदाबाद में है जो कि 66.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गुड़गांव में 66.18 रुपये, नोएडा में 65.46 रुपये और गाजियाबाद में 65.35 रुपये प्रति लीटर है।  

कच्चा तेल 73 डॉलर के पार
ब्रेंट क्रूड करीब 4 परसेंट चढ़कर 73 डॉलर के पार निकलने में कामयाब रहा। दरअसल अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर घटने से क्रूड के भाव चढ़े हैं। वहीं सऊदी अरब क्रूड के दाम 80 डॉलर तक चाहता है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी गिरकर 73.55 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed