फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price breaks record of September 2013

पेट्रोल-डीजल के दाम आज उच्चतम स्तर पर, दिल्ली में तोड़ा सितंबर 2013 का रिकॉर्ड

Sun, 22 Apr 2018 11:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price breaks record of September 2013
petrol

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। अकेले दिल्ली में इनके दामों ने 14 सितंबर 2013 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 74.40 रुपये और डीजल 65.65 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है। इससे इनके दामों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


जेटली ने ठुकरा दी थी पेट्रोलियम मंत्रालय की मांग
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 19 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्साइ़ज ड्यूटी घटाने की मांग की थी, जिसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में दिए गए अपने बजट भाषण में ठुकरा दिया था। 
विज्ञापन


आज यह है दाम
मुंबई में 22 अप्रैल को पेट्रोल का दाम अभी तक के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल का दाम 82.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चार महानगरों में चेन्नई दूसरे नबंर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दाम 77.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में यह क्रमशः 77.10 रुपये प्रति लीटर है। एनसीआर रीजन की बात करें तो फरीदाबाद में 75.16 रुपये, गुड़गांव में 74.92 रुपये, नोएडा में 75.69 रुपये और गाजियाबाद में 75.58 रुपये प्रति लीटर है। 

70 के करीब पहुंचा डीजल

petrol diesel price breaks record of September 2013
petrol

डीजल की क़ीमत दिल्ली में 65.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। 7 फरवरी को डीजल 66 रुपये 22 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया था। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.91 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.35 रुपये और चेन्नई में यह 69.27 रुपये प्रति लीटर रही। 

एनसीआर में सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में 
अगर एनसीआर की बात करें तो फिर सबसे महंगा डीजल का दाम फरीदाबाद में है जो कि 66.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गुड़गांव में 66.52 रुपये, नोएडा में 65.80 रुपये और गाजियाबाद में 65.67 रुपये प्रति लीटर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed