पेट्रोल-डीजल के दाम आज उच्चतम स्तर पर, दिल्ली में तोड़ा सितंबर 2013 का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। अकेले दिल्ली में इनके दामों ने 14 सितंबर 2013 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 74.40 रुपये और डीजल 65.65 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है। इससे इनके दामों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।
जेटली ने ठुकरा दी थी पेट्रोलियम मंत्रालय की मांग
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 19 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्साइ़ज ड्यूटी घटाने की मांग की थी, जिसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में दिए गए अपने बजट भाषण में ठुकरा दिया था।
आज यह है दाम
मुंबई में 22 अप्रैल को पेट्रोल का दाम अभी तक के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल का दाम 82.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चार महानगरों में चेन्नई दूसरे नबंर पर है।
यहां पर दाम 77.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में यह क्रमशः 77.10 रुपये प्रति लीटर है। एनसीआर रीजन की बात करें तो फरीदाबाद में 75.16 रुपये, गुड़गांव में 74.92 रुपये, नोएडा में 75.69 रुपये और गाजियाबाद में 75.58 रुपये प्रति लीटर है।
70 के करीब पहुंचा डीजल
डीजल की क़ीमत दिल्ली में 65.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। 7 फरवरी को डीजल 66 रुपये 22 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया था। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.91 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.35 रुपये और चेन्नई में यह 69.27 रुपये प्रति लीटर रही।
एनसीआर में सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में
अगर एनसीआर की बात करें तो फिर सबसे महंगा डीजल का दाम फरीदाबाद में है जो कि 66.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गुड़गांव में 66.52 रुपये, नोएडा में 65.80 रुपये और गाजियाबाद में 65.67 रुपये प्रति लीटर है।