{"_id":"57c6f3cd4f1c1b3c362cb1d6","slug":"petrol-and-diesel-to-cost-more-as-omc-increases-price-from-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता की जेब होगी और हल्की, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
आम जनता की जेब होगी और हल्की, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनियों ने जहां पेट्रोल के दाम 3.38 प्रति लीटर बढ़ाए हैं, वहीं डीजल के दाम में भी 2.67 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
बढ़ी हुई कीमते आधी रात से लागू हो जाएंगी। इससे पूर्व कंपनियों ने 16 अगस्त को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की फुटकर कीमत में प्रति लीटर 77 पैसा और डीजल की कीमत में 1.63 रुपया की कमी कर राहत दी थी।
विज्ञापन
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 63.47 रुपए हो जाएगी, जबकि डीजल प्रति लीटर 52.94 रुपए की दर से मिलेगा। अभी पेट्रोल 60.09 और डीजल 50.27 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। दामों में बढ़ोतरी विदेश बाजार में क्रूड के दामों में 13 फीसद बढ़ोतरी के कारण की गई है।
विज्ञापन
पिछले दो माह के अंदर चौथी बार मूल्य कम किए जाने के बाद पेट्रोल के दाम में 5.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 4.92 रुपये प्रति लीटर की कमी आई थी। लेकिन पिछले पखवाड़े कच्चे तेल की कीमत 5 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने से पहली बार इनके मूल्यों में वृद्धि की गई है।