{"_id":"5afa858b4f1c1bd0408b5731","slug":"pertrol-diesel-if-comes-in-gst-than-you-will-pay-this-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल 55 माह के उच्चतम स्तर पर, जीएसटी में हुआ शामिल तो ऐसे कम होंगे दाम, देखें टेबल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
पेट्रोल-डीजल 55 माह के उच्चतम स्तर पर, जीएसटी में हुआ शामिल तो ऐसे कम होंगे दाम, देखें टेबल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 55 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार से पेट्रोल-डीजल के दामों में 19 दिनों बाद बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनियां अब लगातार दाम बढ़ाएंगी। अगर टैक्स का बोझ केंद्र व राज्य सरकार जनता पर कम कर दें, तो फिर राहत मिल सकती है।
जीएसटी लगने से पेट्रोल-डीजल के दाम रह जाएंगे आधे
अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो अभी 80 रुपये में बिकने वाला पेट्रोल 40 रुपये में मिलने लगेगा। लेकिन राज्यों को इसकी बिक्री से सबसे ज्यादा कमाई होती है। अगर राज्य पेट्रो उत्पादों को जीएसटी के दायरे में करने पर सहमत हो जाते हैं तो फिर पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट न केवल सस्ते हो जाएंगे बल्कि एक समान होने की उम्मीद भी है।
मुंबई में सबसे महंगा डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों में सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है। यह यहां पर 70.66 रुपये है। वहीं दिल्ली में 66.36 रुपये, कोलकाता में 68.90 रुपये और चेन्नई में यह 70.02 रुपये प्रति लीटर है।एनसीआर रीजन में डीजल सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में और सबसे सस्ता गाजियाबाद में है। फरीदाबाद में डीजल 67.48 रुपये, गुड़गांव में 67.25 रुपये, नोएडा में 66.54 रुपये और गाजियाबाद में यह 66.41 रुपये है।
विज्ञापन
चार महानगरों की बात करें तो मुंबई में सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम हो गए हैं। यहां पेट्रोल 82.79 रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली में 74.95 रुपये, कोलकाता में 77.65 रुपये और चेन्नई में 77.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं अगर एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में सबसे महंगा पेट्रोल है। यहां पर यह 76.14 रुपये हो गया है। फरीदाबाद में 75.73 रुपये, गुड़गांव में 75.49 रुपये और गाजियाबाद में 76.02 रुपये प्रति लीटर है।
यह हो सकता है जीएसटी लगने के बाद पेट्रोल का रेट
डीलर का प्राइस (वैट, एक्साइज छोड़कर) 35.15
सीजीएसटी 14.92
डीलर का कमीशन 3.6
एसजीएसटी 4.92
रिटेल बिक्री मूल्य 48.59
कितना होगा बदलाव 34.29%