फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Personal loan is needed so know here which banks are giving loans at low interest rate

काम की खबर: पर्सनल लोन की है दरकार, तो यहां जानें कौन से सरकारी बैंक दे रहे कम ब्याज पर कर्ज

Mon, 21 Feb 2022 11:47 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

Personal Loan At Low Interest Rate: अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अगर आप पर्सनल लोन लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां आपको बता रहे हैं कि इस समय कौन-कौन से सरकारी बैंक 10 फीसदी या उससे कम ब्याज दरों पर इसे मुहैया करा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Personal loan is needed so know here which banks are giving loans at low interest rate
पर्सनल लोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसों की अचानक पड़ने वाली जरूरत को पूरा करने के लिए लोग लोन लेते हैं। इसके लिए कई बैंक अपनी-अपनी ब्याज दरों पर लोन सुविधा मुहैया कराते हैं। फिर ये लोन चाहे घर खरीदने के लिए हो या फिर दूसरे खर्च के लिए। अगर आपको पर्सनल लोन की दरकार है तो ये खबर आपके लिए हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन-कौन से सरकारी बैंक हैं जो कम ब्याज दर पर लोन मुहैया करा रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या होता है पर्सनल लोन?
इससे पहले आपको बता दें कि पर्सनल लोन दरअसल,  एक अन-सिक्योर्ड लोन होता है, मतलब इसके लिए उधारकर्ता को कोई गारंटी/ सिक्योरिटी देने या कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। इस लोन की भुगतान अवधि आमतौर पर 12 से 60 महीनों के बीच होती है। होम लोन या कार्ड लोन के विपरीत, इस लोन का उपयोग किसी भी तरह की ज़रूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है जैसे, मेडिकल इमरजेंसी, पढ़ाई का खर्च, ट्रेवल, शादी और ऐसे ही अन्य खर्च।
विज्ञापन


सरकारी बैंक से लोन लेना बेहतर
अगर आपको भी पर्सनल लोन लेना है तो सरकारी बैंकों से लोन लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिउ पांच लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो कई ऐसे बैंक हैं जो फिलहाल 10 फीसदी से भी कम ब्याज दर पर यह मुहैया करा रहे हैं। आईए जानते हैं कौन-कौल से सरकार बैंक इस सूची में शामिल हैं और आपको लोन लेने के बाद कितनी ईएमआई का भुगतान करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
बैंक ब्याज दर ईएमआई
इंडियन बैंक 8.50 फीसदी 10,285 रुपये
यूनियन बैंक           8.90 फीसदी 10,355 रुपये
सेंट्रल बैंक    8.90 फीसदी 10,355 रुपये
पीएनबी 8.90 फीसदी 10,355 रुपये
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 9.45 फीसदी 10,489 रुपये
पंजाब एंड सिंध बैंक 9.50 फीसदी 10,501 रुपये
आईडीबीआई बैंक 9.50 फीसदी 10,501 रुपये
एसबीआई 9.60 फीसदी 10,525 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा 10.00 फीसदी 10,624 रुपये
इंडियन ओवरसीज बैंक 10.00 फीसदी 10,624 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed