फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Per plate food cost in India moderated in August as inflation moderates

Thali Price: महंगाई में नरमी से सालाना आधार पर अगस्त में सस्ती हुई थाली, क्रिसिल की रिपोर्ट में क्या, जानें

Mon, 08 Sep 2025 01:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

Thali Price: क्रिसिल इंटेलिजेंस की ताजा रोटी राइस रिपोर्ट के अनुसार घर में पकाए गए शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत में अगस्त में सालाना आधार पर क्रमश 7% और 8% की कमी आई है। रिपोर्ट में थालियों के सस्ती होने का क्या कारण बताया गया है, आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Per plate food cost in India moderated in August as inflation moderates
शाकाहारी और मांसाहारी थाली - फोटो : ANI

विस्तार

घर में पकाए गए शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की लागत अगस्त में सालाना आधार पर क्रमश 7% और 8% की कमी आई। क्रिसिल इंटेलिजेंस की ताजा रोटी राइस रिपोर्ट (आरआरआर) में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली की लागत में गिरावट प्याज, आलू और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण हुई। वहीं आलू और प्याज की कीमतें क्रमशः 31% और 37% की सालाना दर से कमी आई। 

विज्ञापन

आलू-प्याज के उत्पादन में इजाफे से कीमतों में नरमी की उम्मीद

रिपोर्ट में आलू के उत्पादन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा गया कि एक साल पहले आलू का उत्पादन ब्लाइट इन्फेक्शन और मौसम में बदलाव के कारण 5-7% घट गया था। इससे कीमतों में इजाफा हो गया था। इस वर्ष उत्पादन में 3-5% की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार प्याज के सालाना उत्पादन में 18-20% का इजाफा होने के कारण इस वर्ष कीमतों में गिरावट आई है। 

विज्ञापन

दालों की कीमतों में सालाना आधार पर 14% की गिरावट

दालों की कीमतों में साल-दर-साल 14% की गिरावट आई। ऐसा पिछले साल की तुलना में अधिक उत्पादन और स्टॉक का स्तर बढ़ने के कारण संभव हुआ। त्योहारी सीजन की शुरुआत में ज्यादा मांग के कारण वनस्पति तेल की कीमतों में साल-दर-साल 24% की वृद्धि हुई। हालांकि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सालाना आधार पर 6% की वृद्धि हुई। क्रिसिल ने तर्क दिया कि इसके कारण थालियों की कुल लागत में गिरावट को सीमित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू, दाल और सब्जियों की कीमतों में कमी से मिली राहत



मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट का कारण ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में साल-दर-साल 10% की गिरावट के कारण आई। जो इसकी लागत का लगभग 50% है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "सब्जियों और दालों की कम कीमतों से भी इससे मदद मिली।" हालांकि, मासिक आधार पर बात करतें तो अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की कीमतों में क्रमशः 4% और 2% की वृद्धि हुई।

ब्रॉयलर की आपूर्ति अधिक रहने से मांसाहारी थाली भी सस्ती

रिपोर्ट में दावा किया गया कि साहारी थाली की कीमतों में वृद्धि सीमित रही क्योंकि सावन खत्म होने के बाद मांग में वृद्धि के बावजूद ब्रॉयलर की अधिक आपूर्ति बनी रही। इससे महीने-दर-महीने आधार पर कीमतों में स्थिरता दिखी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की ओर से मापी गई भारत की खुदरा मुद्रास्फीति, साल-दर-साल आधार पर जुलाई 2025 में तेजी से घटकर 1.55 प्रतिशत हो गई। यह जून 2017 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

शुक्रवार को जारी होने हैं खुदरा महंगाई के आंकड़े

उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति, जून में -1.01 प्रतिशत की तुलना में जुलाई में -1.76 प्रतिशत पर आ गई। यह जनवरी 2019 के बाद से खाद्य मुद्रास्फीति का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट दालों और उत्पादों, सब्जियों, अनाज, अंडे, चीनी और मिठाइयों के साथ-साथ परिवहन और संचार सेवाओं की कीमतों में व्यापक कमी के कारण आई। अगस्त के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को जारी होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed