{"_id":"63a960a633f9ee6fc566d429","slug":"payu-layoffs-6-of-its-workforce-150-employees-lose-jobs-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"PayU Layoffs: पेयू से 150 कर्मचारी निकाले गए, कंपनी ने छह प्रतिशत कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PayU Layoffs: पेयू से 150 कर्मचारी निकाले गए, कंपनी ने छह प्रतिशत कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया
Mon, 26 Dec 2022 02:28 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:28 PM IST
सार
PayU Layoffs 2022: बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में प्रोसस जिसके पास पेयू का स्वामित्व है उन्होंने कंपनी की ओर से ऑनलाइन पेमेंट गेटवे बिलडेस्क के 4.7 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
PayU Layoffs
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2022 की समाप्ति से पहले छंटनी की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेयू ने अपने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। खबरों के अनुसार, कंपनी से निकाले गए कुल कर्मचारी इसके कुल मैनपावर का छह प्रतिशत है। बता दें कि पेयू इंडिया के फिनेटक व्यवसायों में बिंबू, साइट्रस और लेजी पे जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनी के अनुसार उसने छंटनी का फैसला नए लोगों की टीम तैयार करने के उद्देश्य से लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में प्रोसस जिसके पास पेयू का स्वामित्व है उन्होंने कंपनी की ओर से ऑनलाइन पेमेंट गेटवे बिलडेस्क के 4.7 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। भारत में कम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से सौदे को मंजूरी मिलने के एक महीने के भीतर इसे रद् करने की घोषणा कर दी गई। इस सौदे की घोषणा पहली बार अगस्त 2021 में की गई थी। बताया जा रहा है कि कंपनी में हुई इस छंटनी से नीदरलैंड स्थित इस कंपनी की भारतीय इकाई और बिंबू, कैलिफॉर्निया स्थित भुगतान और सिक्योरिटी कंपनी जिसका पेयू ने 70 मिलियन डॉलर में वर्ष 2019 में अधिग्रहण किया था, वह प्रभावित होगी।
विज्ञापन