{"_id":"62a47f7cdec4f30ea9754ef1","slug":"paytm-starts-taking-surcharge-on-mobile-recharges-know-all-details-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Start Surcharge: पेटीएम ने बढ़ाया ग्राहकों पर बोझ, एप से मोबाइल रिचार्ज करने पर लगेगा सरचार्ज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm Start Surcharge: पेटीएम ने बढ़ाया ग्राहकों पर बोझ, एप से मोबाइल रिचार्ज करने पर लगेगा सरचार्ज
Sat, 11 Jun 2022 05:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jun 2022 05:11 PM IST
सार
पेटीएम ने मार्च महीने के अंत में ही कुछ यूजर्स से सरचार्ज लेना शुरू कर दिया था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अभी सभी यूजर्स पर यह लागू नहीं किया गया है, लेकिन अब बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए इसे लागू किया जा चुका है।
विज्ञापन
paytm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम ने अपने ग्राहकों पर बोझ बढ़ा दिया है। दरअसल, एप के जरिए अब मोबाइल रिचार्ज करने पर सरचार्ज देना होगा। रिचार्ज की राशि के आधार पर यह सरचार्ज एक से छह रुपये के बीच वसूला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरचार्ज केवल 100 रुपये से अधिक के लेन-देन पर ही लागू होगा।
विज्ञापन
अब यूजर्स पेटीएम वॉलेट बैलेंस, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) या बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड जैसा कोई भी पेमेंट मोड इस्तेमाल कर मोबाइल रिचार्ज करेंगे, तो उन्हें सरचार्ज देना पड़ेगा। पेटीएम ने मार्च महीने के अंत में ही कुछ यूजर्स से सरचार्ज लेना शुरू कर दिया था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अभी सभी यूजर्स पर यह लागू नहीं किया गया है, लेकिन अब बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए इसे लागू किया जा चुका है।
विज्ञापन