फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   paytm q2 results net loss widens to 472 crore rupees Revenue rise 64 percent

Paytm Q2 results: पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा, रेवेन्यू 64 फीसदी बढ़ा

Sat, 27 Nov 2021 01:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Nov 2021 01:57 PM IST
सार

Paytm Q2 results: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि सितंबर तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
paytm q2 results net loss widens to 472 crore rupees Revenue rise 64 percent
पेटीएम

विस्तार

ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


राजस्व सालाना आधार पर 64 फीसदी बढ़ा
फिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है। 
विज्ञापन


खर्च बढ़कर 1600 करोड़ रुपये हुआ
परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले कंपनी का खर्च 1,170 करोड़ रुपये रहा था। इसकी तुलना में इस साल खर्च में इजाफा हुआ है और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या में इजाफा 
कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 1,95,600 करोड़ रुपये पर रही, जो सालाना आधार पर 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके साथ ही मासिक आधार पर पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (एमटीयू) सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 5.74 करोड़ पर पहुंच गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed