फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Patanjali Foods FPO launch in April Petrol diesel sales drop after February fireworks

Business News: पतंजलि फूड्स अप्रैल में लाएगी एफपीओ; पेट्रोल-डीजल की बिक्री घटी, विमान ईंधन में इजाफा

Fri, 17 Mar 2023 06:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Mar 2023 06:24 AM IST
सार

पतंजलि समूह के मालिक बाबा रामदेव ने कहा, कंपनी सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 फीसदी करने के लिए एफपीओ लाएगी। वहीं, तापमान बढ़ने से देश में ईंधन की बिक्री मार्च के पहले पखवाड़े में घट गई
 

विज्ञापन
Patanjali Foods FPO launch in April Petrol diesel sales drop after February fireworks
बाबा रामदेव - फोटो : PTI

विस्तार

पतंजलि फूड्स अप्रैल में फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लाने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी में प्रवर्तकों का हिस्सा कम हो जाएगा। पतंजलि समूह के मालिक बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार को कहा, कंपनी सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 फीसदी करने के लिए एफपीओ लाएगी। उधर, बीएसई व एनएसई ने बुधवार को कंपनी के न्यूनतम प्रवर्तकधारिता पूरा नहीं करने पर शेयरों को फ्रीज कर दिया था। कंपनी ने कहा, फैसले का कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की बिक्री घटी, विमान ईंधन में इजाफा
तापमान बढ़ने से देश में ईंधन की बिक्री मार्च के पहले पखवाड़े में घट गई। फरवरी में पेट्रोल व डीजल की मांग में तेज उछाल आया था। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 1.4% घटकर 12.2 लाख टन रह गई। डीजल की बिक्री 10.2 फीसदी घटकर 31.8 लाख टन रह गई। रसोई गैस की मांग में 9.7 फीसदी गिरावट रही। हालांकि, विमान ईंधन की बिक्री 19.2 फीसदी बढ़कर 2,94,900 टन पर पहुंच गई।
विज्ञापन


खुले बाजार में गेहूं बेचने से दो माह में आटा 8 रुपये तक सस्ता
खुले बाजार में गेहूं बेचने से आटे की कीमतें पिछले दो महीने में प्रति किलो 6-8 रुपये तक घट गई हैं। रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं उत्पादन 10.6-11 करोड़ टन रह सकता है। एसोसिएशन ने कहा, 25 जनवरी से खुले बाजार में गेहूं की बिक्री से आटे का भाव 2,600-3,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो जनवरी में 3,400-3,800 रुपये था। गेहूं, उसके उत्पादों जैसे आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर 2023-24 में भी प्रतिबंध जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीआई ने ई-नीलामी में बेचे 4.91 लाख टन गेहूं
गेहूं और आटे की कीमतों को काबू में लाने के मकसद से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के छठे दौर में आटा चक्की जैसे थोक उपभोक्ताओं को 4.91 लाख टन गेहूं बेचा है। केंद्र ने खुली बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत 50 लाख टन गेहूं बेचने की घोषणा की है। इसमें से 45 लाख टन थोक उपयोगकर्ताओं के लिए निर्धारित किया गया है। 15 मार्च को छठे दौर की ई-नीलामी आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed