{"_id":"642c2a0de230509da6090c84","slug":"pakistan-rupee-falls-all-time-low-against-us-dollar-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: कम नहीं हो रहीं पड़ोसी की मुश्किलें, पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pakistan: कम नहीं हो रहीं पड़ोसी की मुश्किलें, पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
Tue, 04 Apr 2023 07:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:15 PM IST
सार
Pakistan: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 2 मार्च को पाकिस्तानी रुपया डॉलर की तुलना में उस समय तक के निम्नतम स्तर 285.09 के लेवल पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान आर्थिक संकट
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के मुकाबले फिसलकर 287.29 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आईएमएफ से वित्तीय पोषण हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे देश पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार अब निवेशकों के लिए एक और चिंता का कारण बन गया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की घरेलू करेंसी इंटरबैंक बाजार में डॉलर के मुकाबले 2.25 रुपये (0.78%) की गिरावट के साथ 287.29 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 285.04 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 2 मार्च को पाकिस्तानी रुपया डॉलर की तुलना में उस समय तक के निम्नतम स्तर 285.09 के लेवल पर पहुंच गया था। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार वित्तीय आयातकों ने अमेरिकी डॉलर की घबराहट भरी खरीदारी फिर से शुरू कर दी है, जबकि इंटर बैंक बाजार में विदेशी मुद्रा की आपूर्ति कम बनी हुई है।
विज्ञापन
नकदी संकट से जूझ रहे इस देश को 2019 में छह अरब डॉलर का आईएमएफ बेलआउट मिला था। विनाशकारी बाढ़ के बाद देश की मदद के लिए पिछले साल इसे एक अरब डॉलर और बढ़ा दिया गया था। बीते नवंबर में आईएमएफ ने राजकोषीय समेकन पर अधिक प्रगति करने में पाकिस्तान की विफलता के कारण इस सहायता को निलंबित कर दिया था।