फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan increases price of petrol diesel to overcome bad economy

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल, भरपाई के लिए और महंगा किया पेट्रोल-डीजल

Fri, 01 Mar 2019 01:17 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 01 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
pakistan increases price of petrol diesel to overcome bad economy

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी भरपाई करने के लिए इमरान खान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के दामों में काफी इजाफा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

2.76 फीसदी बढ़े दाम

पाकिस्तान ने पेट्रोल के दामों में 2.76 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल की कीमतों में 4.45 फीसदी, केरोसिन में 4.85 और लाइट डीजल में 3.33 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब पेट्रोल की कीमत 92.88 रुपये हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं डीजल का दाम 111.43 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 86.31 प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही लाइट डीजल की कीमत अब 77.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फीसदी लगता है जीएसटी

पाकिस्तान सभी पेट्रोलियम उत्पादों पर 17 फीसदी जीएसटी लगाता है। इसके अलावा पेट्रोल पर 14 रुपये, डीजल पर 18 रुपये, केरोसिन पर छह रुपये और लाइट डीजल पर तीन रुपये टैक्स के तौर पर अतिरिक्त वसूलता है।

pakistan increases price of petrol diesel to overcome bad economy

विदेशी निवेशक निकाल रहे हैं पैसा

युद्ध की आशांका के बीच पाकिस्तान में विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं। इस वजह से डॉलर की मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए रुपया लगातार गिर रहा है। बैंक भी विदेशी निवेशकों को डॉलर में भुगतान कर रहे हैं। 

लगातार घट रहा है विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घटता जा रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगा कच्चा तेल डॉलर में खरीदना पड़ रहा है। अभी कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अगर 10 दिन तक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना रहा तो फिर रुपया 142 रुपये प्रति डॉलर तक गिर सकता है। इससे पाकिस्तान की हालत और गंभीर हो सकती है। 

निवेशकों ने बेचे 9 लाख डॉलर के शेयर

पाकिस्तानी निवेशकों ने पिछले दो दिन में 9,41,294 डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। इसके चलते कारोबारियों ने कुछ देर के लिए पूरी तरह से विनिमियन व्यापार को रोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed