फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan: How plastic gas bags are putting lives at risk

LPG in Plastic Bag: कंगाल पाक में महंगाई से हाल बुरा, प्लास्टिक थैलियों में रसोई गैस भर इस्तेमाल कर रहे लोग

Sat, 31 Dec 2022 08:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 31 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

LPG in Plastic Bag: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिलता है। महंगाई और आर्थिक तंगी की वजह से इसे खरीदना हर किसी के बस का नहीं। वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक थैली में एलपीजी गैस 500 से 900 रुपये तक में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Pakistan: How plastic gas bags are putting lives at risk
प्लास्टिक बैग में रसोई गैस - फोटो : प्लास्टिक बैग में रसोई गैस

विस्तार

पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक का संकट गहरा गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि सिलेंडर में भरा जाने वाला रसोई गैस लोग प्लास्टिक बैग्स में भरकर इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गैस उत्पादक प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में परेशान लोग थैलियों में गैस भराकर खाना पका रहे हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि इस तरह घरेलू गैस का इस्तेमाल करना किसी खतरे से कम नहीं है। इस तरह से गैस का इस्तेमाल करना चलता-फिरता बम लेकर चलने के बराबर है।     

विज्ञापन

# 500 से 900 रुपये में मिल रही थैलियों में भरकर गैस 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिलता है। महंगाई और आर्थिक तंगी की वजह से इसे खरीदना हर किसी के बस का नहीं। वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक थैली में एलपीजी गैस 500 से 900 रुपये तक में उपलब्ध है। यह सुविधानुसार अलग-अलग साइज की थैलियों में भी उपलब्ध है। इसे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला कंप्रेसर भी महज 1500 से 2000 रुपये में मिल रहा है। हालांकि जानकारों का मानना है कि गैस इस्तेमाल करने का यह तरीका बहुत खतरनाक है। इसके कारण किसी  भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन

# एक्सपर्ट बोले- किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

पाकिस्तान के पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने प्लॉस्टिक की थैलियों में रसोई गैस ले जा रहे लोगों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने लिखा है कि जो लोग प्लास्टिक की थैलियों में गैस भर कर ले जाते हैं, वे किसी चलते फिरते बम से कम नहीं है। डीडब्ल्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बर्न केयर सेंटर में रोजाना इन थैलियों के इस्तेमाल के दौरान हुए ब्लास्ट में घायल 8 मरीज पहुंचते हैं। सेंटर की मेडिकल अफसर डॉ. कुरतुलैन के मुताबिक अगर इसी तरह धड़ल्ले से प्लास्टिक बैग में भरकर गैस का इस्तेमाल होता रहा तो यह आंकड़ा किसी दिन बहुत बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा, "ज्यादातर महिलाएं खाना पकाने के स्टोव के विस्फोट से घायल हो जाती हैं, जबकि इनडोर गैस रिसाव विस्फोटों से भी लोग झुलस जाते हैं।"

# पेशावर में इस महीने प्लास्टिक बैग में गैस बेच रहे 16 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पेशावर शहर में अधिकारियों ने इस तरह के बैग बेचने के आरोप में इस महीने 16 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इस व्यवसाय से जुड़े लोग भूमिगत हो गए हैं।दुकानदार अब जुर्माने और गिरफ्तारी के डर से खुले तौर पर गैस भरा बैग बेचने से परहेज कर रहे हैं पर कारोबार अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed