फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nvidia Board Approves Historic \$150 Billion Share Buyback Boost; Stock Jumps 4% Amid AI Boom

एनवीडिया का बड़ा दांव: रिकॉर्ड शेयर बायबैक के एलान से गदगद हुए निवेशक, 4% उछले शेयर; समझें क्या प्लान

Tue, 29 Sep 2026 06:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Sep 2026 06:11 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की अभूतपूर्व मांग के बीच दिग्गज चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के बोर्ड ने अपने शेयर बायबैक प्रोग्राम को बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 4% तक की तेजी दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
Nvidia Board Approves Historic \$150 Billion Share Buyback Boost; Stock Jumps 4% Amid AI Boom
एनवीडिया ने कर्मचारियों को बांटे करोड़ो के शेयर्स - फोटो : एनवीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर और सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया कॉरपोरेशन (एनवीडिया कॉर्प) ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और एक्सीलरेटेड कंप्यूटिंग की रिकॉर्ड मांग के बीच कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) ने अपने शेयर बायबैक (शेयर रीपरचेज) कार्यक्रम में अभूतपूर्व बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सोमवा को अमेरिकी शेयर बाजार खुलने से ठीक पहले हुए इस ऐतिहासिक ऐलान के बाद निवेशकों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे वाल स्ट्रीट पर कंपनी के शेयर में करीब 4% का जोरदार उछाल आया। 5.42 डॉलर ट्रिलियन के विशाल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ एनवीडिया वैश्विक टेक जगत में अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है।

विज्ञापन

एनवीडिया के इस बायबैक एलान में क्या है खास?

कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक बयान और नियामक फाइलिंग के मुताबिक, बोर्ड ने मौजूदा शेयर रीपरचेज प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त 150 बिलियन डॉलर (या 150 मिलियन) की राशि की मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का कुल बचा हुआ अधिकृत बायबैक बजट बढ़कर 235 बिलियन डॉलर (और कुल डील 135 बिलियन) के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आधिकारिक फाइलिंग के अनुसार, कॉरपोरेट इतिहास में शेयर बायबैक सीमा में की गई यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। एनवीडिया की योजना इस पूरे बायबैक प्रोग्राम को वित्तीय वर्ष 2028 तक निष्पादित करने की है।

विज्ञापन
  • अतिरिक्त बायबैक मंजूरी: 150 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी।
  • कुल शेष अधिकृत सीमा: 235 बिलियन डॉलर तक विस्तार।
  • समय-सीमा: वित्तीय वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य।

इस बड़े फैसले पर कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग ने क्या कहा?

एनवीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग ने इस कदम को कंपनी के दीर्घकालिक अवसरों में अटूट विश्वास का प्रमाण बताया है। हुआंग ने कहा, "हमारा मजबूत कैश जनरेशन हमें ऐसी तकनीकों में निवेश करने की क्षमता देता है जो इस बदलाव को आगे बढ़ाती हैं, साथ ही हम शेयरधारकों को पूंजी का प्रतिफल दे पा रहे हैं। यह मंजूरी भविष्य के अवसरों में हमारे विश्वास को दर्शाती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


हुआंग ने जोर देकर कहा कि एनवीडिया की वृद्धि एआई और एक्सीलरेटेड कंप्यूटिंग के उस बदलाव से संचालित हो रही है, जो पीढ़ियों में केवल एक बार देखने को मिलता है। इसके अलावा, जेन्सन हुआंग ने यह भी संकेत दिया था कि कंपनी वर्ष 2027 तक बेचे जाने वाले चिप्स की संख्या को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है।

शेयर बाजार में इस खबर का कैसा असर देखने को मिला?

सोमवार को वाल स्ट्रीट पर कारोबार शुरू होते ही एनवीडिया के शेयरों में तेजी से खरीदारी दर्ज की गई।

  • शेयरों में उछाल: कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 225.07 डॉलर की तुलना में 3.6% उछलकर इंट्राडे में 233.21 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
  • 52-हफ्तों का रिकॉर्ड: इस तेजी के साथ शेयर अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर 236.54 डॉलर के करीब पहुंच गया, जबकि इसका 52-हफ्तों का निचला स्तर 164.27 डॉलर रहा है।
  • मार्केट कैप: 28 सितंबर 2026 के कारोबारी सत्र के दौरान एनवीडिया का कुल बाजार पूंजीकरण 5.42 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया।

एआई क्रांति और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए इसके क्या मायने हैं?

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स  के हवाले से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर की कंपनियों द्वारा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर स्थापित करने की होड़ के चलते वर्ष 2027 तक एनवीडिया का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) 1.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। एडवांस चिप्स के सबसे बड़े निर्माता के रूप में एनवीडिया वैश्विक एआई बूम और चिपमेकिंग बुनियादी ढांचे पर हो रहे भारी निवेश की सबसे बड़ी लाभार्थी बनी हुई है।

निवेशकों का ध्यान किस बात पर?

एनवीडिया का यह ऐतिहासिक शेयर रीपरचेज फैसला न केवल कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और कैश-फ्लो क्षमता को साबित करता है, बल्कि वैश्विक टेक परिदृश्य में एआई की दीर्घकालिक मांग को भी रेखांकित करता है। विश्लेषकों का मानना है कि रिकॉर्ड शेयर बायबैक और डेटा सेंटर चिप्स की मजबूत मांग के बूते एनवीडिया आने वाले वर्षों में सेमीकंडक्टर और एआई बाजार की अगुवाई करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed