फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan finance minister asad umar resigns amid bankrupt economy

दिवालिया होती अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा, नहीं संभले हालात

Thu, 18 Apr 2019 05:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Apr 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
pakistan finance minister asad umar resigns amid bankrupt economy
- फोटो : social media

पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिवालिया होती देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभलने के बीच उनको पद से हटाने की बात चल रही थी। प्रधानमंत्री इमरान खान उनको उर्जा मंत्री बनाना चाह रहे थे। 

विज्ञापन

 

लेने होंगे कड़े फैसले 

उमर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। डॉन अखबार के मुताबिक उमर ने कहा है कि वक्त आ गया है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े फैसले लिए जाएं।  उमर ने अपने संदेश में लिखा कि उनको उम्मीद है कि इमरान खान पाकिस्तान के लिए जरूरी हैं और वो नया पाकिस्तान बनाकर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

pakistan finance minister asad umar resigns amid bankrupt economy
Pakistan Economy - फोटो : File Photo

महंगाई ने तोड़ी कमर

पुलवामा हमले के करीब दो महीने बाद पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, आज वहां महंगाई दर 9.4 फीसदी है। पाकिस्तान की जनता आज महंगाई के कारण परेशान है। पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सब्जियां और दूध की कीमतें एक दम आसमान पर पहुंच गई हैं। 

दूध के लिए तरस रही पाकिस्तानी जनता

मंहगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता के लिए परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि चीजों की पहली ही कीमतें काफी ज्यादा थी, अब पाकिस्तान की आवाम की हालत और भी खराब हो गई है। दूध के बढ़े दामों ने उसकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है।

कराची डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अचानक से ही दूध के दामों में 23 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण यहां दूध की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं खुदरा बाजार में दूध 100 से 180 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। भारतीय रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपये का मूल्य आधा है।

पाकिस्तान में टमाटर जैसी सब्जियां भी काफी महंगी हो गई हैं। वहां एक किलो टमाटर के लिए लोग 150 रुपये चुका रहे हैं। 

pakistan finance minister asad umar resigns amid bankrupt economy

केंद्रीय बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर

इतना ही नहीं, वहां केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाकर 10.75 फीसदी कर दी है। बता दें कि पाकिस्ताम में जुलाई से मार्च के दौरान औसत महंगाई साल दर साल के आधार पर 6.97 फीसदी बढ़ी है, जिसको देखते हुए केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाने का निर्णय लिया था। बीते वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान सरकार ने सालाना महंगाई दर 6 फीसदी करने का लक्ष्य रखा था, जिसे सरकार पूरा नहीं कर पाई। 

बेरोजगारी तोड़ सकती है पाकिस्तान का दम

आगामी वर्षों में पाकिस्तान में 10 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इसके चलते गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में 40 लाख की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के पास आयात करने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है। पाकिस्तान का विदेशी पूंजी भंडार फिलहाल, 8.5 अरब डॉलर का है। लेकिन, यह दो महीने के आयात के लिए भी काफी नहीं है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान

ये बात तो निश्चित है कि पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो गया है। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी काफी कमी आई है और विदेशी कर्ज बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है। मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास केवल 1027 करोड़ डॉलर है, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के सुझाए न्यूनतम स्तर से भी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed