फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OYO IPO: FHRAI requests SEBI to stop OYO's IPO, know what is the reason?

OYO IPO: एफएचआरएआई ने OYO का आईपीओ रोकने के लिए सेबी से लगाई गुहार, जानें क्या है कारण?

Wed, 16 Nov 2022 03:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 03:47 PM IST
सार

OYO IPO: ओयो (OYO) की ओर से कहा गया है कि फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) सीसीआई के आदेश को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है और सेबी को लिखा गया पत्र एफएचआरएआई की कार्यकारी समिति की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए है।

विज्ञापन
OYO IPO: FHRAI requests SEBI to stop OYO's IPO, know what is the reason?
OYO Rooms

विस्तार

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने मंगलवार को कहा कि उसने सेबी से ‘ओयो’ की आईपीओ लॉन्चिंग रोकने को कहा है। फेडरेशन के अनुसार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से  हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक फर्म ओयो  पर अनुचित व्यावसायिक व्यवहार के लिए लगाए गए हैं, इसके मद्देनजर कंपनी को अपना आईपीओ लॉन्च करने से रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन

हालांकि, ओयो (OYO) की ओर से कहा गया है कि फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) सीसीआई के आदेश को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को लिखा गया पत्र एफएचआरएआई की कार्यकारी समिति की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए है। जिसे एनसीएलटी की ओर से अमान्य घोषित किया जा चुका है और  आतिथ्य उद्योग निकाय की निगरानी के लिए अदालन एजीएम बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

इस साल अक्टूबर में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ऑनलाइन ट्रैवल फर्म MakeMyTrip, Goibibo, और आतिथ्य सेवा प्रदाता कंपनी OYO पर कुल मिलाकर 392 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

FHRAI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि OYO को प्रतिस्पर्धारोधी और अनुचित व्यावसायिक मामलों में लिप्त होने का दोषी पाया गया है, अनैतिक तौर-तरीकों से छोटे होटलों के व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है और प्रतिस्पर्धा को दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में यह अनिवार्य है कि इसके IPO (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) को आतिथ्य उद्योग क्षेत्र, उपभोक्ताओं और संभावित निवेशकों के हित में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed