Life Certificate: 3.7 लाख पेंशनरों ने चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक से जमा किए जीवन प्रमाण पत्र, केंद्र ने दी जानकारी
Life Certificate: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार के 3.7 लाख से अधिक पेंशनभोगियों ने आठ दिसंबर, 2022 तक चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक का इस्तेमाल कर जीवन प्रमाण पत्र जमा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार के 3.7 लाख से अधिक पेंशनभोगियों ने आठ दिसंबर, 2022 तक चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक का इस्तेमाल कर जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। केंद्र सरकार ने पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नवंबर 2021 में फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक शुरू की थी।
केंद्र सरकार के सभी पेंशनरों को अपनी पेंशन के निर्बाध भुगतान के लिए हर साल एक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है। उन्होंने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, "8 दिसंबर, 2022 तक, 3,71,364 केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों ने सुविधा लॉन्च होने के बाद से चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक का उपयोग करके जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाए हैं।"
यह पूछे जाने पर कि "क्या पेंशनभोगी को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के माध्यम से लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा?" मंत्री ने कहा, जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनभोगी फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक सहित किसी भी निर्धारित तरीके का उपयोग कर सकते हैं।