{"_id":"686b42e26ab694729408a0ab","slug":"opportunity-to-invest-with-mnc-funds-in-india-s-fast-growing-economy-applications-can-be-made-till-july-16-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में MNC फंड से निवेश का मौका, 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Investment: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में MNC फंड से निवेश का मौका, 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे आवेदन
Mon, 07 Jul 2025 09:15 AM IST
शुभम कुमार
अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 09:15 AM IST
सार
डिजटिल युग में आपकी एक अंगुली पर पूरी दुनिया है। निवेश के मामले में भी यही है। आप एक म्यूचुअल फंड की स्कीम के जरिये वैश्विक ब्रांड की सैकड़ों सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विज्ञापन
निवेश मंत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बड़े वैश्विक ब्रांड भारत की ओर रुख कर रहे हैं। यह न केवल बाजार के विशाल आकार के लिए, बल्कि भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। एपल का उदाहरण लें, जिसने अपना विनिर्माण भारत में स्थानांतरित कर दिया है। भारत ने व्यापार सुगमता में तेजी से प्रगति की है, जिससे वैश्विक ब्रांड यहां परिचालन बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए हैं। अब आप विकास की इस कहानी का हिस्सा बन सकते हैं और बड़े वैश्विक ब्रांडों में निवेश कर सकते हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के एमएनसी फंड से निवेशकों को बड़ी वैश्विक कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा। इसका नया फंड ऑफर 16 जुलाई को बंद होगा।
भारतीय फंडों के जरिये एमएनसी में निवेश
देश के कई म्यूचुअल फंड हाउस ने ऐसे फंड लॉन्च किए हैं। ये फंड बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) में निवेश करते हैं। परिभाषा के अनुसार निवेश की सूची में वे कंपनियां शामिल होती हैं जो भारत में पंजीकृत हैं और एक से अधिक देशों में काम करती हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एबॉट इंडिया, कोलगेट-पामोलिव और नेस्ले ऐसे कंपनियों के कुछ उदाहरण हैं। एमएनसी फंड में ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता होती है, क्योंकि ये अच्छे प्रदर्शन वाले वैश्विक ब्रांड होते हैं। उनकी मजबूत वैश्विक उपस्थिति है। वे रिसर्च एंड डेवलपमेंट में निवेश करते हैं। परिचालन का लाभ उठाने में सक्षम हैं और उनके पास कम ऋण के साथ मजबूत खाताबही है।
सरकारी नीतियों से इन फंडों को मिलता है लाभ
ऐसे फंड को सरकारी नीतियों और भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि से भी लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अनुकूल आर्थिक स्थितियों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। भारत उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के जरिये वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की राह पर है। निप्पॉन इंडिया एमएनसी फंड दोहरा लाभ देता है। यह भारत में वैश्विक ब्रांडों और परिचालन वाली भारतीय कंपनियों में निवेश करता है। ऐसे फंड ज्यादातर निवेश आईटी, फार्मा, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर, सीमेंट, मेटल और औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र की एमएनसी करते हैं।
विज्ञापन
नए युग के कारोबारों पर केंद्रित कंपनियों में निवेश
ऐसे फंड वैश्विक और नए युग के व्यवसायों पर केंद्रित भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अपना निवेश केंद्रित करते हैं। यह कई भौगोलिक क्षेत्रों में मजबूत ब्रांड पहचान वाली और कम कर्ज के साथ मजबूत खाताबही वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भी पहचान करता है।
एमएनसी फंड का उद्देश्य दुनिया के लिए एक कारखाना बनने और प्रभावी कुशल आबादी के साथ दुनिया का नवाचार केंद्र बनने की भारत की विकास कहानी का लाभ उठाना होता है। ऐसे फंड निवेशकों के लिए बेहतर अवसर लेकर आते हैं। -गोपाल राय, निवेश सलाहकार