फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oppn protests against Dharavi redevelopment project; urges govt to save its industries, people

Maharashtra: धारावी पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन; लगाया ये आरोप

Wed, 13 Dec 2023 04:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

Maharashtra: धारावी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और विपक्षी दलों के अन्य विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर इस मुद्दे पर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Oppn protests against Dharavi redevelopment project; urges govt to save its industries, people
धारावी पुनर्विकास परियोजना। - फोटो : iStock

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के सदस्यों ने धारावी पुनर्विकास मुद्दे पर बुधवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला बोला और उस पर अदाणी समूह का पक्ष लेने और झुग्गी बस्ती के निवासियों को अधर में छोड़ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


धारावी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और विपक्षी दलों के अन्य विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर इस मुद्दे पर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस दौरान नेताओं ने 'धारावी वचवा, लघु उद्योग वचवा' (धारावी बचाओ, लघु उद्योग बचाओ) के नारे लगाए। देश की आर्थिक राजधानी के मध्य भाग में स्थित धारावी कई छोटे पैमाने पर, असंगठित उद्योगों का केंद्र है जो दवाओं, चमड़े, जूते, कपड़े और अन्य चीजों का निर्माण करते हैं। इसे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 259 हेक्टेयर की धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए सबसे ऊंची बोली प्रदाता के रूप में सामने आने बाद, अदाणी प्रॉपर्टीज को पिछले साल नवंबर में परियोजना सौंपी थी। इस परियोजना में कथित तौर पर 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व की संभावना है, जिसमें धारावी झुग्गी का पुनर्निर्माण शामिल है।

इस दौरान दानवे ने कहा, 'सरकार धारावी की जमीन अदाणी को गिफ्ट कर रही है। लेकिन झुग्गी बस्ती में लघु उद्योग चलाने वाले कई लोग इस प्रक्रिया में प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अडानी की धारावी परियोजना के सभी समझौतों और निविदा पर हस्ताक्षर किए हैं... धारावी में 70,000 से अधिक लोगों को वहां घर मिलेगा या नहीं, इस पर संदेह है। इसी तरह टीडीआर का स्वामित्व भी अदाणी समूह को दिया जा रहा है।

दानवे ने सरकार से पूछा कि वह अदाणी समूह के लिए काम कर रही है या धारावी के लोगों के लिए। उन्होंने कहा, 'इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमने विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) इस मुद्दे को विधानमंडल के दोनों सदनों में उठाएगी।


वहीं, गायकवाड़ ने कहा कि धारावी का पुनर्विकास स्थानीय लोगों के लाभ के लिए होना चाहिए। धारावी से 100 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार वाले लघु उद्योग संचालित होते हैं। निविदा में कहा गया है कि धारावी के लोगों को मौजूदा झुग्गी स्थान से 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीआर एक बहुत बड़ा घोटाला है। बता दें कि विपक्षी दल कांग्रेस ने इससे पहले सरकार पर धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए नियमों में ढील देकर अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed