फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Onion prices up by more than 50% in 15 days, expected to rise till December: Report

Onion Prices: क्या अब प्याज रुलाएगा? 15 दिनों में ही 50% तक बढ़े दाम, दिसंबर तक राहत के आसार नहीं, ये है कारण

Thu, 26 Oct 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

Onion Prices: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज की कीमतों में 25-50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और कीमतों 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। सबसे अच्छी क्वालिटी के प्यात की कीमत बुधवार को दिल्ली में 50 रुपये प्रति किलो को छू गई। महाराष्ट्र के बाजार में भी अच्छी क्वालिटी के प्याज लगभग इसी भाव पर बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Onion prices up by more than 50% in 15 days, expected to rise till December: Report
बढ़ रही प्याज की कीमतें। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पिछले 15 दिनों में महाराष्ट्र के लासलगांव एपीएमसी  जो कि प्याज की कीमतों का बेंचमार्क माना जाता है, में प्याज के भाव 50% से अधिक बढ़े हैं। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो प्याज की कीमतों में 18% तक का उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लासलगांव मंडी में मंगलवार को प्याज की औसत कीमत 38 रुपये प्रति किलोग्राम रही। यह भाव एक पखवारे से पहले की कीमत 24 रुपये प्रति किलोग्राम से 58 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन


10 दिन में प्याज की कीमतें 35 रुपये से 45 रुपये के पार पहुंचीं
महाराष्ट्र में प्याज की औसत कीमतों की बात करें तो बीते 10 दिनों में यह 45 से 48 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं हैं। अहमदनगर जिले के एसोसिएशन ऑफ ऑनियन ट्रेडर्स के चेयरमैन नंदकुमार शिर्के ने मीडिया को बताया "अहमदनगर मार्केट में प्याज की औसत कीमत करीब 10 दिन पहले 35 रुपये किलो से बढ़कर अब 45 रुपये किलो हो गई है।"
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज की कीमतों 25-30 फीसदी का इजाफा
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज की कीमतों में 25-50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और कीमतों 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। सबसे अच्छी क्वालिटी के प्यात की कीमत बुधवार को दिल्ली में 50 रुपये प्रति किलो को छू गई। महाराष्ट्र के बाजार में भी अच्छी क्वालिटी के प्याज लगभग इसी भाव पर बिक रहे हैं। कहीं-कहीं प्याज की कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर भी पहुंच गईं हैं। बाजार में खरीफ की फसल आने यानी दिसंबर महीने तक प्याज की कीमतों में उछाल जारी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ सीजन में उगाया जाने वाला प्याज, जिसकी कटाई आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर महीने में होती है, इस साल सितंबर के मध्य में आना शुरू हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार महाराष्ट्र में बुवाई क्षेत्र 36 प्रतिशत घटकर करीब 58,000 हेक्टेयर रह गई है जिसके कारण कीमतों में इजाफा हुआ है।

बीते दो सालों में नुकसान के कारण कम हुई बुआई
जानकारों के अनुसार दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में खरीफ प्याज की बुआई कम हुई है क्योंकि पिछले दो साल में किसानों को नुकसान हुआ है। इन राज्यों में सामान्य से कम बारिश से प्याज का उत्पादन और कम हो गया है। इस साल अगस्त के महीने में, केंद्र ने खरीफ फसल की देरी और कम बुवाई के कारण बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत का शुल्क लगाया था। यह शुल्क 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।

उस अवधि में, प्याज की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 11.7 प्रतिशत हो गई, जो जून में 1.7 प्रतिशत थी। टमाटर के साथ, प्याज ने पिछले महीने सब्जियों की मुद्रास्फीति में तेज वृद्धि में योगदान दिया, जो जून में -0.7 प्रतिशत से जुलाई में बढ़कर 37.3 प्रतिशत पर पहुंच गई। 


इस दौरान केंद्र सरकार ने प्याज की घरेलू उपलब्धता में सुधार के लिए बफर स्टॉक सीमा को 3 लाख टन से बढ़ाकर 5 लाख टन करने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, बफर स्टॉक से प्याज को राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) के खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed