{"_id":"5d8ccc278ebc3e93ca6f831d","slug":"onion-prices-to-come-down-in-november-when-fresh-crop-will-arrive-says-niti-aayog","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में नई फसल आने पर प्याज की कीमतों में आएगी कमी: नीति आयोग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नवंबर में नई फसल आने पर प्याज की कीमतों में आएगी कमी: नीति आयोग
Thu, 26 Sep 2019 08:03 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई हैं। इस बीच, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद का मानना है कि नवंबर से खरीफ की नई फसल बाजार में आने के बाद से लोगों को प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चंद ने कहा कि कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से नैफेड, एनसीसीएफ और मदर डेयरी के सफर स्टोर के जरिए 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दरों पर प्याज बेच रही है। कई राज्य सरकारें भी कम कीमतों पर प्याज बेचने के लिए बफर स्टॉक से प्याज ले रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र के पास 50,000 टन का बफर स्टॉक है। इसमें से 15,000 टन प्याज की बिक्री पहले ही हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवंबर की शुरुआत में खरीफ की नई फसल के बाजार में आने के बाद कीमतें फिर से सामान्य स्तर पर आ जाएंगी। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत ने कृषि फसलों को लेकर अपना परिदृश्य विकसित किया होता तो ऐसी स्थिति को टाला जा सकता था।
विज्ञापन