फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   onion prices in delhi ncr rose to 80 rupees per kg

दिल्ली एनसीआर में प्याज ने फिर से रुलाया, 80 रुपये के पार पहुंची कीमत

Tue, 28 Nov 2017 04:59 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
onion prices in delhi ncr rose to 80 rupees per kg

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से प्याज की कीमतों ने रुलाना शुरू कर दिया है। कमजोर आवक और शादियों के चलते डिमांड ज्यादा होने की वजह से प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो के पार चले गए हैं।

विज्ञापन


सरकार द्वारा प्याज की सप्लाई बढ़ाने का आदेश देने के बाद भी कीमतों में कमी नहीं हो रही है। प्याज के साथ-साथ एक और प्रमुख सब्जी टमाटर के दाम में भी तेजी बरकरार है। टमाटर की रिटेल कीमत भी 50-60 रुपये प्रतिकिलो के आसपास चल रहा है। 
विज्ञापन


थोक में यह है दाम
एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडियों में शुमार आजादपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा जा रहा है। यह सबसे बढ़िया क्वालिटी के प्याज की थोक कीमत है। वहीं बेकार क्वालिटी का प्याज भी 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा गया। देश में प्याज का उत्पादन करने वाले तीन प्रमुख राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से आवक कम होने की वजह से कीमतों में वृद्धि हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी प्याज मंडी में घटी आवक

onion prices in delhi ncr rose to 80 rupees per kg

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में आवक में 47 फीसदी की कमी हो गई है। जहां मंगलवार को 12 हजार क्विंटल प्याज बिकने के लिए आया, वहीं पिछले साल आज ही के दिन यह 22933 क्विंटल था। अकेले लासलगांव में मंगलवार को प्याज की कीमत 33 रुपये प्रति किलो रही। 

जुलाई-अगस्त में भी बढ़े थे दाम
जुलाई में जहां एक तरफ टमाटर ने महंगाई के मामलें में शतक जड़ दिया था, वहीं अगस्त के महीने में प्याज भी इसका साथ दिया था। पूरे देश में प्याज के दाम 100 फीसदी तक उछल गए थे। देश भर की प्रमुख मंडियों में प्याज के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। मंडियों में प्याज की आवक बहुत कम हो गई है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी इजाफा हो गया है। 

इस कारण से बढ़े दाम
होलसेल व्यापारियों के मुताबिक एमपी, गुजरात और राजस्थान में बारिश, बाढ़ के चलते प्याज सड़ गया है। वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में किसानों ने प्याज की पैदावार कम की। 

कम बारिश के चलते वहां भी उतनी पैदावार नहीं हुई थी, जिसकी आशा की जा रही थी। देश मे इस साल 215.6 लाख टन प्याज की पैदावार का अनुमान है जबकि बीते साल ये 209.3 लाख टन प्याज की पैदावार हुई थी। यानी बीते साल से ज़्यादा प्याज पैदा होने के बावजूद दाम बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed