फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Onion export duty: Auctions begin in some Nashik APMCs, stop later over low prices; farmers protest on highway

Nashik: प्याज नीलामी शुरू होकर फिर बंद; नहीं पहुंचे नाफेड के अफसर तो नाराज हुए कारोबारी, सुले ने साधा निशाना

Thu, 24 Aug 2023 07:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 24 Aug 2023 07:02 PM IST
सार

Nashik: अधिकारियों ने बताया कि देश की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी के साथ-साथ पिंपलगांव और चंदवाड़ में सुबह नीलामी शुरू हुई, लेकिन कुछ समय बाद किसानों को नाफेड और एनसीसीएफ की ओर से किए गए वादे के अनुसार 2,410 रुपये प्रति क्विंटल का भाव नहीं मिलने के बाद नीलामी रोक दी गई।

विज्ञापन
Onion export duty: Auctions begin in some Nashik APMCs, stop later over low prices; farmers protest on highway
कैसे करते हैं प्याज का रखरखाव - फोटो : iStock

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में कुछ एपीएमसी में प्याज की नीलामी गुरुवार को थोड़ी देर के लिए शुरू हुई लेकिन फिर उसे बंद कर दिया गया। यहां प्याज की नीलामी सोमवार से रुकी हुई थी जब केंद्र सरकार की ओर से प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के फैसले को रद्द करने की मांग करते हुए 500 से अधिक किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि देश की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी के साथ-साथ पिंपलगांव और चंदवाड़ में सुबह नीलामी शुरू हुई, लेकिन कुछ समय बाद किसानों को नाफेड और एनसीसीएफ की ओर से किए गए वादे के अनुसार 2,410 रुपये प्रति क्विंटल का भाव नहीं मिलने के बाद नीलामी रोक दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसानों ने नीलामी रोक दी क्योंकि नेफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड) के कर्मचारी नीलामी के दौरान अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


लासलगांव में प्याज से लदे 300 वाहन सुबह नीलामी के लिए पहुंचे, जिनका प्रति क्विंटल न्यूनतम मूल्य 600 रुपये, अधिकतम 2,500 रुपये और औसत मूल्य 2,251 था। चंदवाड़ में में यह मूल्य 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल था। अधिकारी ने बताया कि नीलामी सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई लेकिन यह केवल 15 से 20 मिनट तक ही चली। हालांकि, नीलामी दोपहर तक फिर से शुरू नहीं हुई, लेकिन अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह बाद में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में, 500 से अधिक किसानों ने निर्यात शुल्क के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए जिले के ग्रामीण हिस्से चंदवाड़ में एक आंदोलन में भाग लिया। सड़क को करीब डेढ़ घंटे तक बंद रखा गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने में सफल रही। निर्यात शुल्क के खिलाफ जिले में सोमवार से आंदोलन चल रहा है, जिससे बुधवार तक प्याज की नीलामी भी प्रभावित हुई थी।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्याज के मामले में राज्य सरकार किसानों के साथ है। नेफेड के 13 केंद्रों पर खरीदारी चल रही है। इन केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से अनुरोध किया गया है। नेफेड की ओर से अब तक 500 मीट्रिक टन प्याज खरीदा जा चुका है। एक पत्र के माध्यम से, किसानों के पास प्याज की उपलब्धता के मद्देनजर, खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। 

सुप्रिया सुले बोलीं- सरकार नीतिगत पंगुता दिखा रही

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने प्याज पर निर्यात शुल्क को लेकर महाराष्ट्र में जारी आंदोलन पर गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और कहा कि सत्तारूढ़ सरकार 'पूरी तरह नीतिगत पंगुता' और समन्वय की कमी का प्रदर्शन कर रही है। 

नासिक में किसान और व्यापारी केंद्र सरकार के 19 अगस्त के फैसले के खिलाफ सोमवार से आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें 31 दिसंबर तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया गया है। लासलगांव सहित नासिक में एपीएमसी में नीलामी सोमवार से प्रभावित है, जबकि किसान निर्यात शुल्क के फैसले को रद्द करने की मांग को लेकर राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं पिछले चार महीने से (केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री) पीयूष गोयल के समक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से प्याज का मुद्दा उठा रही हूं। मैंने उन्हें बताया कि देश में प्याज का अधिक उत्पादन है और दुनिया के कुछ हिस्सों में इसकी कमी है। मैंने प्याज निर्यात के अवसर के बारे में भी बात की और (केंद्र) से एक स्पष्ट नीति के साथ आने का अनुरोध किया, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ भी नहीं किया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed