फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   one nation one ration card in country for poor from 1 june 2020

कल से पूरे देश में गरीबों के लिए लागू होगा 'एक देश, एक राशन कार्ड', नियम में हुआ बदलाव

Sun, 31 May 2020 10:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 31 May 2020 10:35 AM IST
सार

  • एक देश, एक राशन कार्ड से गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। 
  • मोदी सरकार की इस योजना से 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। 
  • राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

विज्ञापन
one nation one ration card in country for poor from 1 june 2020
राशन की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल से देश के गरीबों तक राहत पहुंचाने के लिए 'एक देश, एक राशन कार्ड' लागू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी। इसके तहत राशन कार्ड का लाभ देश के किसी भी कोने में उठाया जा सकेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की घोषणा करते समय इसका जिक्र किया था। मोदी सरकार की इस योजना से 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में यह है नियम
मौजूदा समय में जिस जिले का राशन कार्ड बना होता है, आपको उसी जिले में राशन मिल सकता है। वहीं अगर आप जिला बदल लेते हैं तो इसका फायदा आपको नहीं मिलता। इससे गरीबों को आसानी से सस्ती कीमत पर अनाज मिलता है। एक देश, एक राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कल से इतना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितना है दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी लाभार्थियों की पहचान
इस सरकारी योजना के तहत पीडीएस के लाभार्थियों की पहचान उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) से की जाएगी। देश में इस योजना को लागू करने के लिए सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। जैसे ही राज्य सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस मशीन की रिपोर्ट देंगे, वैसे ही उन्हें 'एक देश, एक राशन कार्ड' योजना में शामिल कर लिया जाएगा।

मालूम हो कि मोदी सरकार की इस योजना से लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में किसी भी राशन डीलर से अपने कार्ड पर राशन ले सकते हैं। लाभार्थियों को अपना पुराना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करना होगा और पुराने कार्ड की जगह नया राशन कार्ड बनवाना होगा।

भारत का कोई भी नागरिक कर सकता है अप्लाई
अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो इस राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। माता-पिता के राशन कार्ड में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जोड़ा जाएगा।

धारकों को इतने में मिलेगा चावल-गेहूं
राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल तीन रुपये किलो की दर से और गेहूं दो रुपये किलो की दर से मिलेगा। कार्ड दो भाषाओं में - स्थानीय भाषा और हिन्दी अथवा अंग्रेजी में जारी होगा।

30 सितंबर तक आधार से करना होगा लिंक
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इस संदर्भ में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी आधार से जुड़े नहीं होने के बावजूद राशन कार्डधारकों को राशन मिलता रहेगा। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन देने से मना नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed