फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   One lakh people will get employment in the aviation sector, the ministry told the parliamentary committee

Aviation Sector: एविएशन सेक्टर में एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया

Mon, 08 Aug 2022 07:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 08 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

Aviation Sector: मंत्रालय का अनुमान है कि साल 2024 तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,50,000 हो सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि वर्मान में नागर विमानन के क्षेत्र में अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत कर्मियों का अनुपात 4ः8 है।

विज्ञापन
One lakh people will get employment in the aviation sector, the ministry told the parliamentary committee
Jyotiraditya Scindia - फोटो : sansad tv

विस्तार

नागरिक उड्डयन  मंत्रालय ने एक एक संसदीय समित को बताया है कि देश के एविशन सेक्टर में आने वाले दो वर्षों के दौरान एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है।  

विज्ञापन

लोकसभा में सोमवार को रखी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया है कि अनुमाओं के अनुसार विमानन और वैमानिकी निर्माण के क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 2,50,000 लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं। 

विज्ञापन

इन 2,50,000 कर्मचारियों में पायलट, केबिन क्रू, इंजीनियर, टेक्नीशियन, एयरपोर्ट स्टाफ, ग्राउंड हेंडलिंग, कार्गो, रिटेल, सुरक्षा, प्रशासनिक और सेल्स स्टॉफ के रूप में कार्यरत कर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय का अनुमान है कि साल 2024 तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,50,000 हो सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि वर्मान में नागर विमानन के क्षेत्र में अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत कर्मियों का अनुपात 4ः8 है। मंत्रालय के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में बढ़ रहे हवाई यात्रियों की संख्या को देखने हुए 10,000 और पायलटों की जरूरत होगी।   

बता दें कि बीते रविवार को ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों, विमानों और हवाई अड्डों के मामले में देश का विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व और स्वस्थ विकास के लिए तैयार है। देश में हवाई यात्रियों की संख्या वर्ष 2027 तक बढ़कर 40 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed