फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oldest Billionaire Keshub Mahidra of Mahindra and Mahindra Group Passed Away

Keshub Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, भारत के सबसे वृद्ध अरबपति थे

Wed, 12 Apr 2023 12:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

Keshub Mahindra: केशब महिंद्रा पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद साल 1947 में ही महिंद्रा ग्रुप से जुड़ गए थे। इसके बाद साल 1963 में वह इस समूह चेयरमैन बने। उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचा।

विज्ञापन
Oldest Billionaire Keshub Mahidra of Mahindra and Mahindra Group Passed Away
केशब महिंद्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के सबसे वृद्ध अरबपति केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में  बुधवार को निधन हो गया। वे 1962 से 2012 तक 48 वर्षों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन थे। अभी इस पद पर उनके भतीजे आनंद महिंद्रा हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में किया था शुमार
अभी हाल ही में फोर्ब्स ने उन्हें 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत का सबसे वृद्ध अरबपति बताया था। केशब महिंद्रा के निधन की जानकारी साझा करते हुए इनस्पेस के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है। उनसे मुलाकात करना हमेशा शानदार रहता था। वे बिजनेस, अर्थशास्त्र और सामाजिक चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे।
विज्ञापन


1947 में ही महिंद्रा समूह से जुड़ गए थे केशब महिंद्रा
केशब महिंद्रा पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद साल 1947 में ही महिंद्रा ग्रुप से जुड़ गए थे। इसके बाद साल 1963 में वह इस समूह चेयरमैन बने। उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचा। साल 2012 में  48 सालों तक चेयरमैन पद पर रहने के बाद यह पद अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दिया। इसके साथ ही केशव महिंद्रा टाटा स्टील, सेल, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स जैसी नामी-गिरामी कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस सरकार ने 1987 में दिया था सर्वोच्च नागरिक सम्मान
बिजनेस जगत में केशब महिंद्रा के योगदान के लिए साल 1987 में फ्रांस की सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सुशोभित किया था। इसके अलावा केशब महिंद्रा को साल 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst and Young) की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।


केशब महिंद्रा 2010 तक पीएम के व्यापार और उद्योग परिषद् के भी सदस्य रहे थे 
केशब महिंद्रा कंपनी कानून और मोनोपोलिस्टिक एंड रेस्ट्रिक्टिव ट्रेड प्रैक्टिसेज (MRTP)और सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सरकारी समितियों में भी अहम भूमिकाओं रहे चुके थे। वर्ष 2004 से 2010 तक महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के भी सदस्य रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed