ऑटो सेक्टर में मंदी के लिए शहरी क्षेत्रों में ओला-उबर जिम्मेदारः वित्त मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में छाई मंदी के एप बेस्ड कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला और उबर को जिम्मेदार बताया है। शहरी क्षेत्रों में लोग अपनी गाड़ी से चलने के बजाए ओला-उबर को पसंद करने लगे हैं।
22 साल की सबसे बड़ी गिरावट
वित्त मंत्री ने कहा कि ऑटो सेक्टर बीएस6 की और लोगों की सोच की वजह से ज्यादा प्रभावित है। अब लोग ओला उबर गाड़ी खरीदने की तुलना में ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले 22 सालों में ऑटो सेक्टर सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। वाहनों की बिक्री 23.55 फीसदी गिर गई है।
देश में लगातार दसवें महीने अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 31.57 फीसदी घटकर 1,96,524 वाहन रह गई। जबकि पिछले साल अगस्त में 2,87,198 वाहनों की बिक्री हुई थी।
अगस्त 2019 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 41.09 फीसदी घटकर 1,15,957 कार रह गई जबकि एक साल पहले अगस्त महीने में 1,96,847 कारें बिकी थी। इसके अलावा इस दौरान टू-व्हीलर्स की बिक्री 22.24 फीसदी घटकर 15,14,196 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में देश में 19,47,304 दुपहिया वाहनों की बिक्री की गई। इसमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 22.33 फीसदी घटकर 9,37,486 रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 12,07,005 मोटरसाइकिलें बिकी थीं।