फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oil marketing companies increases price of lpg, atf and kerosene

रसोई गैस के दामों में इजाफा, हवाई यात्रा भी जेब पर पड़ेगी भारी

Mon, 01 Apr 2019 05:31 PM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 01 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
oil marketing companies increases price of lpg, atf and kerosene

नए वित्त वर्ष की शुरुआत पर तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आम आदमी को दोहरा झटका दे दिया है। कंपनियों ने रसोई गैल सिलेंडर के अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है, जिसके चलते गर्मी की छुट्टियों में हवाई किराया बढ़ने के पूरे आसार है।  

विज्ञापन

पांच रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। यह एक माह के अंतर पर एलपीजी की दर में दूसरी वृद्धि है। एक मार्च को इसमें 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी थी। 

विज्ञापन

सब्सिडी वाले सिलेंडर में नहीं हुआ बदलाव

उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 495.86 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केरोसिन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम मामूली बढ़कर 32.24 रुपये से 32.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

oil marketing companies increases price of lpg, atf and kerosene

हवाई ईंधन हुआ महंगा

विमान ईंधन (एटीएफ) के भाव में सोमवार को एक फीसदी की वृद्धि की गई। वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 फीसदी या 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। नई दर बढ़कर 63,472.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए है। 

इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 फीसदी या 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था। माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी से पहले से नकदी संकट झेल रही विमानन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी। 

बढ़ेगा किराया

हवाई यात्रियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में टिकट बुक कराना महंगा पड़ सकता है। हवाई किराया सीधे-सीधे ईंधन के दाम से जुड़ा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों का सबसे ज्यादा 45 फीसदी खर्च हवाई ईंधन पर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed