{"_id":"627d2b66a8c1185db63d67ab","slug":"odisha-ed-raids-former-mla-fd-worth-133-crores-seized-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: ईडी की पूर्व विधायक के यहां छापेमारी, 133 करोड़ की एफडी जब्त ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ओडिशा: ईडी की पूर्व विधायक के यहां छापेमारी, 133 करोड़ की एफडी जब्त
Thu, 12 May 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 12 May 2022 09:14 PM IST
सार
ज्य सतर्कता प्रकोष्ठ के आरोप पत्र के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध खनन करने में शामिल था, जिससे सरकार को 130 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा की चांपुआ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र नाथ पटनायक के क्योंझर जिले और भुवनेश्वर में कई ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत छापेमारी की। जांच एजेंसी के मुताबिक, अवैध खनन मामले में ईडी की कार्रवाई के तहत 70 लाख रुपये नकद और 133.17 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) जब्त की गई।
विज्ञापन
पटनायक और अन्य के खिलाफ राज्य सतर्कता प्रकोष्ठ की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। राज्य सतर्कता प्रकोष्ठ के आरोप पत्र के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध खनन करने में शामिल था, जिससे सरकार को 130 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन