Nykaa Share Fall: 15 दिनों में 11% तक टूटे कंपनी के शेयर अब आईपीओ इश्यू प्राइस के पास, दुविधा में निवेशक
Nykaa Share Fall: शेयर बाजार में बुधवार (19 अक्तूबर) को शुरुआती कारोबारी सेशन में नाइका के शेयर लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1136.95 रुपये पर कारोबार करते दिखे। यह प्राइस कंपनी का अब तक का सबसे निम्नतम स्तर है। यह कंपनी के शेयरों में ऑल टाइम हाई 2574 रुपये से 56 फीसदी कम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी शेयर बाजार में धूम-धड़ाके साथ लिस्ट हुई कंपनी नाइका के दिन फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे हैं। बाजार में पिछले 15 दिनों में कपंनी के शेयर 11 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। कंपनी के निवेशक अपनी अधिकतम वैल्यू से लगभग 55 प्रतिशत तक गंवा चुके हैं। बीते तीन अक्तूबर को कंपनी की ओर से बोनस शेयर का एलान किया गया था तब से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के शेयर फिलहाल अपने 1125 रुपये के आईपीओ इश्यू प्राइस पर कारोबार करते दिख रहे हैं।
शेयर बाजार में बुधवार (19 अक्तूबर) को शुरुआती कारोबारी सेशन में नाइका के शेयर लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1136.95 रुपये पर कारोबार करते दिखे। यह प्राइस कंपनी का अब तक का सबसे निम्नतम स्तर है। यह कंपनी के शेयरों में ऑल टाइम हाई 2574 रुपये से 56 फीसदी कम है।
बता दें कि पिछले वर्ष 10 नवंबर को नाइका के शेयरों की स्टॉक मार्केट में दमदार लिस्टिंग हुई थी। ब्यूटी स्टार्टअप कंपनी के शेयर लिस्टिंग के दिन ही लगभग दोगुना होकर 2248.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में जिन कंपनियों के आईपीओ आए हैं उनमें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर पेटीएम रहा है इस कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से 66 फीसदी तक टूट चुके हैं।
नाइका के शेयरों में आई गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों में निवेश करने वालों की दुविधा बढ़ गई है। हालांकि, बाजार के जानकार मानते हैं कि अब भी इसमें निवेश को होल्ड किया जा सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार नायका बीपीसी और फैशन वर्टिकल को मजबूत बनाने के साथ तेजी से भरते नए बिजनेस में निवेश जारी रखे हुए है। इस घरेलू ब्रोकरेज ने 1250 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कंपनी के शेयरों को होल्ड करने की रेटिंग दे रखी है।