फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NTPC record generated more than 97 Crore Units Of Power In One single Day

संकट के समय में NTPC ने रचा इतिहास, बनाया एक दिन में सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड

Thu, 30 Jul 2020 01:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Jul 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
NTPC record generated more than 97 Crore Units Of Power In One single Day
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने 28 जुलाई को दैनिक आधार पर अब तक का सर्वाधिक सकल 97.707 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि इसमें एनटीपीसी की अनुषंगी और संयुक्त उद्यम कंपनियों का बिजली उत्पादन शामिल है।

विज्ञापन


एनटीपीसी ने कहा कि उसके पांच बिजलीघरों कोरबा, सीपत और लारा (छत्तीसगढ़), तालचर कनिहा (ओडिशा) और हिमाचल प्रदेश में कोलडैम पनबिजली ने 28 जुलाई मंगलवार को शानदार प्रदर्शन किया है और इनका 100 फीसदी 'प्लांट लोड फैक्टर' (क्षमता के अनुपात में बिजली उत्पादन) रहा। 
विज्ञापन


मार्च 2019 में बना था पिछला रिकॉर्ड
इससे पहले, एनटीपीसी का दैनिक रिकॉर्ड बिजली उत्पादन 12 मार्च 2019 को 93.546 करोड़ यूनिट दर्ज किया गया था। एनटीपीसी समूह की कुल उत्पादन क्षमता 62,910 मेगावाट है। समूह के 70 बिजलीघर हैं, जिसमें 24 कोयला आधारित, सात गैस/तरलीकृत ईंधन आधारित, एक पनबिजली, 13 नवीकरणीय ऊर्जा तथा 25 अनुषंगी एवं संयुक्त उद्यम बिजलीघर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांड के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने बुधवार को कहा था कि वह पूंजी व्यय और मौजूदा कर्ज चुकाने समेत अन्य कार्यों के लिये 31 जुलाई को निजी नियोजन आधार पर बांड जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। 

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, 'एनटीपीसी ने निजी नियोजन आधार पर असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय बांड जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय किया है। इस पर देय कूपन दर (ब्याज) 6.29 फीसदी सालाना होगी। इसकी परिपक्वता अवधि 10 साल, 8 महीना और 11 दिन है। इस लिहाज से यह बांड 11 अप्रैल 2031 को परिपक्व होगा।' 


इसके लिए होगा राशि का इस्तेमाल
इससे प्राप्त राशि का उपयोग पूंजी व्यय के वित्त पोषण, कर्ज लौटाने और अन्य कंपनी कार्यों में किया जाएगा। बांड बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होगा। इस बांड के बारे में 21 अगस्त 2019 को शेयरधारकों के संकल्प के जरिए मंजूरी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed