फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSE Snooping Case: Chitra Ramakrishna's ED custody extended for four more days, to appear again on 22 July new in hindi

NSE Snooping Case: चित्रा रामकृष्ण की ईडी हिरासत चार दिन और बढ़ी, 22 को फिर पेशी

Mon, 18 Jul 2022 06:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 18 Jul 2022 06:21 PM IST
सार

एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्णा की हिरासत अवधि को दिल्ली की एक अदालत ने चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी ने पूर्व एनएसई एमडी की अदालत में पेशी के दौरान उनकी हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
NSE Snooping Case: Chitra Ramakrishna's ED custody extended for four more days, to appear again on 22 July new in hindi
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने एनएसई कर्मचारियों की फोन टैपिंग, जासूसी और मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण की हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी है।

विज्ञापन


स्पेशल जज सुनैना शर्मा ने इस मामले में ईडी की ओर से दर्ज याचिका की सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है। आपको बता दें कि ईडी की हिरासत अवधि खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने उनकी हिरासत अवधि चार दिनों तक बढ़ाने की सहमति दे दी है। अब उन्हें 22 जुलाई को एक बार फिर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मामले में जांच एजेंसी की ओर से विशेष लोक अभियोजक एनके मट्टा ने कोर्ट में आवेदन देकर एनएसई की पूर्व एमडी की ईडी हिरासत पांच दिन और बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि अब भी जांच एजेंसी को पूर्व एमडी से कई सवालों के जवाब चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की ओर से कोर्ट को यह भी बताया गया कि जांच एजेंसी ने पहले दी गई चार दिनों की हिरासत के दौरान एनएसई की पूर्व एमडी का तीन लोगों से आमना-सामना कराया है, जबकि कई दस्तावेजों को उनके सामने रखकर उससे जुड़े सवाल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed