फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nse launches new knowledge hub for bfsi sector

एनएसई ने बीएफएसआई उद्योग के लिए लॉन्च किया नॉलेज हब, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 06 Jan 2020 04:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 06 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
nse launches new knowledge hub for bfsi sector
- फोटो : nse

देश के प्रमुख शेयर बाजार एक्सचेंज में शुमार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने बीएफएसआई उद्योग के लिए एक नया नॉलेज हब लॉन्च किया। इस हब का उद्धाटन वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। एनएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एनएसई एकेडमी लिमिटेड (एनएएल) ने बीएफएसआई क्षेत्र की मदद के लिए एक अनूठा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चालित ज्ञान मंच (लर्निंग इको सिस्टम), द एनएसई नॉलेज हब लॉन्च किया है। इससे बीएफएसआई क्षेत्र के उद्योग को अपने कर्मचारियों का कौशल बढ़ाने और शैक्षणिक संस्थानों को वित्तीय सेवा उद्योग के लिए भविष्य की आवश्यकता अनुकूल प्रतिभा तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

मिलेंगी यह सुविधाएं

एनएसई नॉलेज हब व्यक्तिगत जरुरत और सामुदायिक ज्ञान के माहौल लोगों को विश्वस्तरीय सामग्री पेश करेगा जिसमें सामग्री के संग्रहण,क्यूरेशन, निर्माण और लक्ष्य निर्धारण की सुविधा से यह सीखने वाले के अनुरूप और उसके द्वारा प्रेरित दोनों बन जाता है। यह ज्ञान मंच विभिन्न आंतरिक, बाहरी और उल्लेखनीय स्रोतों से इकठ्ठा सामग्री से लैस है और उपयोक्ताओं की ओर से ज्ञान साझा करने की प्रक्रिया से और उन्नत बन जाता है।

विज्ञापन


एनएसई नॉलेज हब विषय के जानकारों (एसएमई), क्यूरेटर और प्रशिक्षकों की पहचान करेंगे और ज़िम्मेदारी सौपेंगे जो मशीन द्वारा सामग्री को अंतिम स्वरुप प्रदान करेंगे।  इस तरह ज्ञान सामग्री सुग्राह्य बनेगी और उद्योग में पहली बार वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग क्षमता और व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप सीखने का माध्यम (लर्निंग पाथवे) तैयार करने की क्षमता के उपयोग के जरिए सीखने वाले समुदाय में साझा किया जायेगा। एनएसई नॉलेज हब हर क्षेत्र की जरुरत के मुताबिक वैज्ञानिक रूप से तैयार सीखने का सफर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारीविक्रम लिमये ने कहा, एनएसई ने पूँजी बाज़ारों की पहुँच को आसान बना दिया है और यह देश की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय मामले की समझ को आवश्यक जीवन कौशल के रूप में बढ़ावा देने की हमारी निरंतर कोशिश के मद्देनज़र एनएएल ने डिजिटल ज्ञान प्रसार क्षेत्र में एक महत्वकांक्षी यात्रा शुरू की है। हमें विश्वास है कि यह पहल हमें भारतीय ज्ञान प्रसार एक्सचेंज (नॉलेज एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया) बनाएगी और हम करोड़ों छात्रों और पेशेवरों के लिए उनकी वित्तीय ज्ञान यात्रा में पहली पसंद बन सकेंगे।"


एनएएल भारतीय बीएफएआई क्षेत्र कौशल परिषद (बीएफएसआई सेक्टर स्किल्स कौंसिल ऑफ़ इंडिया) की संस्थापक सदस्य है और यह भारतीय एवं वैश्विक शैक्षणिक तथा प्रमाणन संस्थाओं, मसलन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज, इंडिया (आईसीएसआई), महाराष्ट्र नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड (एमकेसीएल), ड्यूक कॉर्पोरेट एजुकेशन, यूएसए, डीकिन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया, फाइनेंसियल प्लानिंग स्टैंडर्ड बोर्ड लिमिटेड, यूएसए (एफपीएसबी लिमिटेड), एसोसिएशन ऑफ़ सर्टिफाइड चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, यूके (एसीसीए) और इंस्टिट्यूट ऑफ़ मर्जर्स, एक्वीजीशंस एंड अलायन्सेज़, स्विट्ज़रलैंड (आईएमएए) के साथ मिलकर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed