फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nse colocation case delhi court sends former ceo chitra ramkrishna to 14 days judicial custody

बड़ा झटका: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पूर्व एनएसई सीईओ चित्रा रामकृष्ण, यहां जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 14 Mar 2022 03:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Mar 2022 03:57 PM IST
सार

एनएसई को-लोकेशन मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले उन्हें सात दिन की सीबीआई रिमांड में भेजा गया था और अब हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें एक बार फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया गया है। 

विज्ञापन
nse colocation case delhi court sends former ceo chitra ramkrishna to 14 days judicial custody
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter

विस्तार

एनएसई को-लोकेशन मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को बड़ा झटका दिया। अदालत ने उन्हें और 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले चित्रा को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया था। 

विज्ञापन


सात दिन की रिमांड पर थीं चित्रा
अदालत ने एनएसई को-लोकेशन मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया, जिसमें चित्रा रामकृष्ण द्वारा एक कथित 'रहस्यमयी योगी' के इशारे पर एक्सचेंज को चलाने का मामला सामने आया था। विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख निर्धारित की है। दरअसल, चित्रा की सात दिन की हिरासत अवधि खत्म होने पर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को उन्हें कोर्ट के सामने पेश कर उनकी हिरासत अवधि को और बढ़ाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


चित्रा पर लगे हैं गंभीर आरोप
चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी और सीईओ थी। गौरतलब है कि चित्रा पर हिमालयन योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। इस संबंध में बीते दिनों सीबीआई ने एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि वही हिमालयन योगी हैं। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वह एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। इसके साथ ही वह एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को सलाह दिया करते थे और वह उनके इशारे पर काम किया करती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है को-लोकेशन स्कैम?
शेयर खरीद-बिक्री के केंद्र देश के प्रमुख नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कुछ ब्रोकरों को ऐसी सुविधा दे दी गई थी, जिससे उन्हें बाकी के मुकाबले शेयरों की कीमतों की जानकारी कुछ पहले मिल जाती थी। इसका लाभ उठाकर वे भारी मुनाफा कमा रहे थे। इससे संभवत: एनएसई के डिम्यूचुलाइजेशन और पारदर्शिता आधारित ढांचे का उल्लंघन हो रहा था। धांधली करके अंदरूनी सूत्रों की मदद से उन्हें सर्वर को को-लोकेट करके सीधा एक्सेस दिया गया था। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड को इस संबंध में एक अज्ञात सूचना मिली। इसमें आरोप लगाया गया था कि एनएसई के अधिकारियों की मदद से कुछ ब्रोकर पहले ही जानकारी मिलने का लाभ उठा रहे हैं। एनएससी में खरीद-बिक्री तेजी को देखते हुए घपले की रकम पांच साल में 50,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed