फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NPA of self-help groups down to 1.8 per cent: Rural Development Minister

NPA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- चेहरा देखकर दिया गया लोन एनपीए बनता है, जरूरतमंदों को दिया ऋण नहीं

Tue, 18 Apr 2023 07:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Apr 2023 07:12 PM IST
सार

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को दिए गए ऋण एनपीए नहीं बनते हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं सहकारिता मंत्री था, मैंने यह समझने के लिए एक टीम बांग्लादेश भेजी थी कि वहां एनपीए कम क्यों है? जब वे लौटे, तो मैं समझ गया कि जरूरत-आधारित वित्त कभी एनपीए नहीं बनता है।

विज्ञापन
NPA of self-help groups down to 1.8 per cent: Rural Development Minister
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 1.8 प्रतिशत पर आ गई हैं। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि 2014 में स्वयं सहायता समूहों के लिए एनपीए 9.58 प्रतिशत था। उन्होंने कहा, 'अब यह एनपीए घटकर 1.8 प्रतिशत पर आ गया है।

विज्ञापन


सिंह ने जोर देकर कहा कि जरूरतमंद लोगों को दिए गए ऋण एनपीए नहीं बनते हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं सहकारिता मंत्री था, मैंने यह समझने के लिए एक टीम बांग्लादेश भेजी थी कि वहां एनपीए कम क्यों है? जब वे लौटे, तो मैं समझ गया कि जरूरत-आधारित वित्त कभी एनपीए नहीं बनता है। चेहरा देखकर दिए गए ऋण एनपीए बन जाते हैं। मंत्री ने कहा कि ऋण पर भुगतान किए जा रहे ब्याज पर तीन प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बैंकों से उन लोगों को प्रोत्साहन देने का भी आग्रह किया जिनका एनपीए एक प्रतिशत से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed