{"_id":"668496666d2bfffc560d0e65","slug":"now-you-will-get-more-interest-on-fd-in-five-banks-new-rates-will-be-applicable-from-july-1-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment: पांच बैंकों में एफडी पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज, नई दरें एक जुलाई से लागू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Investment: पांच बैंकों में एफडी पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज, नई दरें एक जुलाई से लागू
Wed, 03 Jul 2024 05:38 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:38 AM IST
सार
रेपो दर के लगातार स्थिर रहने के बीच पांच प्रमुख बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इनमें एक्सिस बैंक,आईसीआईसीआई, पंजाब एंड सिंध, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन सभी की नई दरें एक जुलाई से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
fixed deposit new fd
- फोटो : istock
विस्तार
निजी क्षेत्र का एक्सिस बैंक अब तीन करोड़ रुपये के जमा पर 17-18 महीने की अवधि के लिए अपने ग्राहकों को 7.20 फीसदी ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.75 फीसदी है। दो साल की अवधि के एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक सामान्य नागरिकों को एफडी पर तीन से 7.2 फीसदी के बीच ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच है।
बैंक एक जुलाई से अपने ग्राहकों को तीन करोड़ रुपये तक की एफडी पर 3.75 से लेकर 6.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर सर्वाधिक 8.75 फीसदी है, जो 0.50% ज्यादा है।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक जुलाई से उसने भी एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव लागू कर दिया है। इसके तहत तीन करोड़ रुपये से कम के जमा पर बैंक अपने ग्राहकों को 15 महीने से दो साल की अवधि के लिए 7.20 फीसदी तक ब्याज देगा। एक साल की अवधि के जमा पर वह 6.7 फीसदी ब्याज दे रहा है। ब्याज की सबसे कम दर 3.50 फीसदी है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.75 फीसदी तक ब्याज देगा।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया दे रहा 7.80 फीसदी तक ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया की नई दरें 30 जून से लागू हैं। यह वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिन की अवधि के लिए जमा पर 7.80 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है। उधर, पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि उसकी भी संशोधित ब्याज दरें एक जुलाई से ही लागू हैं। यह अपने ग्राहकों 666 दिन के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों को यह 2.80 से 6.65 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।