{"_id":"6188d5ba7f6b9e3790558413","slug":"now-pay-the-spicejet-tickets-in-installments-company-took-this-big-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet New Scheme: अब किस्तों में करें टिकटों का भुगतान, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SpiceJet New Scheme: अब किस्तों में करें टिकटों का भुगतान, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला
Mon, 08 Nov 2021 01:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:16 PM IST
सार
स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों (instalment) में कर सकेंगे। ईएमआई के लिए ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों का ऑप्शन होगा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइजेट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला करते हुए अपने ग्राहकों को एक नई सुविधा दी है। इसके तहत स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों (instalment) में कर सकेंगे। ईएमआई के लिए ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों का ऑप्शन होगा।
विज्ञापन
तीन महीने की ईएमआई पर ब्याज नहीं
विमानन कंपनी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई योजना की जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
यूपीआई आईडी से करना होगा पहला भुगतान
कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड की डिटेल नहीं देनी होगी।
विज्ञापन