फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now ladies does not have to worry while travelling in train

अब ट्रेन में सफर में अकेली महिलाओं को नहीं लगेगा डर

Mon, 14 Mar 2016 05:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 14 Mar 2016 05:49 AM IST
सार

  • ट्रेन में पुरुषों के बीच सीट मिलने पर बदलवा सकेंगी बर्थ।
  • मोबाइल पर पीएनआर नंबर के साथ करना होगा मैसेज।
  • कोई परेशानी होने पर 182 नंबर पर फोन कर सकती हैं।

विज्ञापन
now ladies does not have to worry while travelling in train
भारतीय रेल

विस्तार

अब ट्रेन में अकेले सफर कर रहीं महिलाओं को डर नहीं सताएगा। अकेले सफर करने वाली महिलाओं को रेलवे विशेष सहूलियत देने जा रहा है। आरक्षित कोच में पुरुषों की बीच सीट मिलने पर उसे बदलने की सुविधा मिलेगी। हालांकि यह व्यवस्था परेशानी की स्थिति में ही दी जाएगी। जिससे वे सफर के दौरान खुद को असुरक्षित महसूस न करें।

विज्ञापन


ट्रेन भारत में जीवन रेखा के समान हैं। हर दिन लाखों की संख्या में महिलाएं ट्रेनों में सफर करती हैं। जिनमें कामकाजी से लेकर सामान्य सफर के लिए निकलती हैं। छोटी दूरी के सफर में तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन लंबी दूरी पर महिलाएं अकेले जाने से बचती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनके सफर को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। बजट में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की घोषणा की गई। उसकी तैयारी चल रही हैं। अब उससे अलग एक और सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करना होगा सिर्फ एक मैसेज

now ladies does not have to worry while travelling in train
होली पर रेलवे की खास तैयारी

यदि महिला को पुरुषों के बीच सीट मिली हैं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो उन्हें एक नंबर पर पीएनआर के साथ मैसेज करना होगा। सेंट्रलाइज्ड नंबर होने के कारण पूरी डिटेल कंट्रोल रूम से खुद ही ले ली जाएगी।

इसके बाद टीटीई पर सूचना पहुंचेगी। टीटीई महिला से बात कर उनकी सीट बदलवाएंगे। कोशिश होगी दूसरी जगह महिलाओं के बीच मिले। नंबर जल्द जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इसमें शर्त है कि परेशानी होने पर ही सीट बदली जाएगी।

इसके अलावा सुरक्षा के लिए 182 नंबर पर फोन कर सकती हैं। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि कुछ जोन में सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जल्द इसे सभी जगह लागू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed