फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now india has adult exclusive hotels where kids and younger age entry is barred

शुरू हुए वयस्कों के होटल, बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 11 Sep 2019 02:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 11 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
now india has adult exclusive hotels where kids and younger age entry is barred
सांकेतिक तस्वीर

अब देश भर में कई ऐसे होटल शुरू हो गए हैं जहां पर 18 साल तक के बच्चों और युवाओं का प्रवेश पूरी तरह से निषेध कर दिया गया है। ऐसे होटल में केवल वयस्कों को प्रवेश मिल रहा है। इंटरनेट पर लोग ऐसे होटल को सर्च कर रहे हैं, जहां पर बच्चों और युवाओं का प्रवेश नहीं होता है। इसमें नए शादी-शुदा जोड़े और अन्य कपल्स भी शामिल हैं। हालांकि यह सुविधा देश में कुछ चुनिंदा होटलों में ही मिल रही है। 

विज्ञापन

इसलिए लगाई रोक

होटल में यह नियम इसलिए लागू किया गया है, क्योंकि बच्चे होटल की प्रॉपर्टी को खराब करते हैं और शोर-शराबा करते हैं, जिससे अन्य मेहमानों को दिक्कत होती है। ऐसे होटलों में लोग काफी ज्यादा संख्या में बुकिंग करा रहे हैं। इन होटलों में बुकिंग भी 85 फीसदी तक बुकिंग देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन

आखिर क्यों बढ़ी डिमांड?

ऐसे होटलों की डिमांड विश्व के साथ ही भारत भी काफी जोर पकड़ रही है। इन होटल की डिमांड इसलिए बढ़ रही है क्योंकि लोग छुट्टियों में पूरी तरह से होटल में एकांत पसंद कर रहे हैं। बच्चों के चलते माता-पिता को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में यह लोग अपने लिए होटलों में जाना पसंद करने लगे हैं। लोग अब ऐसे होटलों व शहरों में फिर से भी जा रहे हैं, जहां वो पहले बच्चों के साथ जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकफास्ट, वाई-फाई की सुविधा बेमानी

अब होटल की बुकिंग करते वक्त लोग मुफ्त नाश्ता, वाई-फाई जैसी सुविधाओं के बजाए इस बात को ज्यादा सर्च कर रहे हैं। इसके बजाए अब कपल्स के लिए खास तरह की सजावट, डाइनिंग की स्पेशल सुविधा को देख रहे हैं। हालांकि इस तरह के होटलों का विरोध भी हो रहा है, क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि पब्लिक स्पेस में बच्चों के लिए जगह होनी चाहिए। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से होटलों को प्रबंध करना चाहिए, ताकि बच्चों को किसी तरह का कोई नुकसान न हो।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed