{"_id":"689d41fbedca07fa2c0f135e","slug":"now-hdfc-bank-also-increased-minimum-balance-limit-in-savings-account-after-icici-bank-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC: एचडीएफसी बैंक ने भी न्यूनतम बैलेंस सीमा बढ़ाई, नया बचत खाता खोलने पर रखने होंगे 25000 रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC: एचडीएफसी बैंक ने भी न्यूनतम बैलेंस सीमा बढ़ाई, नया बचत खाता खोलने पर रखने होंगे 25000 रुपये
Thu, 14 Aug 2025 07:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:25 AM IST
सार
यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : Adobestock
विस्तार
आईसीआईसीआई बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा बढ़ा दी है। यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tariffs: अमेरिकी टैरिफ के जवाब में ब्राजील का बड़ा एलान, 'संप्रभु ब्राजील' योजना से निर्यातकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
यह नया नियम सभी बड़े मेट्रो और अर्बन शहरों में लागू किया गया है। हालांकि, पुराने खातों पर इसका असर नहीं होगा। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी। विरोध के बाद बैंक ने सीमा घटाकर अब 15,000 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RBI: 4 अक्तूबर से बदल जाएगी चेक भुगतान की प्रक्रिया, मात्र कुछ घंटे में हो जाएंगे क्लियर; RBI का बड़ा फैसला
एसबीआई : 25,000 रुपये से अधिक के आईएमपीएस लेनदेन पर लगेगा शुल्क
एसबीआई ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 25,000 रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन भेजने पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव 15 अगस्त से प्रभावी होगा। अब 25,000 से एक लाख रुपये भेजने पर दो रुपये, एक से दो लाख पर छह रुपये और दो से पांच लाख भेजने पर 10 रुपये शुल्क (जीएसटी अतिरिक्त) लगेगा।