Tariffs: अमेरिकी टैरिफ के जवाब में ब्राजील का बड़ा एलान, 'संप्रभु ब्राजील' योजना से निर्यातकों को मिलेगी राहत
अमेरिका द्वारा ब्राजील पर लगाए गए 50% टैरिफ के जवाब में ब्राजील सरकार ने 'संप्रभु ब्राजील' योजना की शुरुआत की है। इस योजना से स्थानीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने 30 अरब रियाल की आर्थिक मदद का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ब्राजील पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में ब्राजीलियाई सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ब्राजीलियाई सरकार ने बुधवार को अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ से प्रभावित स्थानीय निर्यातकों की मदद के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है 'संप्रभु ब्राजील', जिसके तहत सरकार 30 अरब रियाल (करीब 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक सहायता देगी।
इस योजना को राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने निर्यातकों की मदद की दिशा में पहला कदम बताया। उन्होंने कहा कि संकट के समय घबराने की नहीं, कुछ नया करने की जरूरत होती है। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के पीछे दिए गए कारण निराधार हैं।
ये भी पढ़ें:- Tariffs: टैरिफ विवाद के बीच रत्न व आभूषण कारोबार में तेजी; जुलाई में निर्यात 16% बढ़ा, जानें आयात का क्या हाल
इस योजना के तहत कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
अब बात अगर ब्राजील सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना से ब्राजील के स्थानीय निर्यातकों को मिलने वाली सुविधाओं की करें तो संप्रभु ब्राजील योजना के तहत 30 अरब रियाल का कर्ज पैकेज दिया जाएगा ताकि अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित कंपनियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही टैक्स भुगतान में छूट, छोटे और मझोले कारोबारियों को 2026 तक 5 अरब रियाल के टैक्स क्रेडिट, रद्द किए गए ऑर्डरों पर बीमा कवरेज और अमेरिका को निर्यात न हो पाने वाले उत्पादों की घरेलू सरकारी खरीद को बढ़ावा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- US: बेघर लोगों को वाशिंगटन से निकालेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, इनकार करने पर जुर्माना या जेल; जबरन हटाने पर कई सवाल
अब समझिए क्यों अमेरिका ने लगाए टैरिफ?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ब्राजील के कई उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लगाया है। उन्होंने इसका कारण अपने राजनीतिक सहयोगी और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो की न्यायिक स्थिति को बताया है, जो इस समय हाउस अरेस्ट में हैं। हालांकि दूसरी ओर ब्राजील सरकार ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इन प्रतिबंधों का कोई वैध आधार नहीं है, और ब्राज़ील अपने निर्यातकों को हरसंभव समर्थन देगा।