फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now cooking oils making a hole in pocket price rises by 50 percent in market

प्याज सस्ता हुआ तो खाद्य तेलों के भाव में इजाफा, 162 रुपये तक पहुंची कीमत

Tue, 14 Jan 2020 08:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क
बिजनेस डेस्क Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 14 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
now cooking oils making a hole in pocket price rises by 50 percent in market

प्याज की कीमतों में लगाम लगने के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। सरसों से लेकर के सोयाबीन, मूंगफली के तेल की कीमतों में पिछले एक महीने में काफी इजाफा हो गया है। फिलहाल कीमतें 50 फीसदी तक बढ़ गई हैं। यह बढ़ोतरी फरवरी तक जारी रह सकती है। फिलहाल कीमतों में 12 रुपये से लेकर के 40 रुपये तक इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

इतनी बढ़ी कीमतें

विभिन्न ब्रांड के आ रहे तेल, जो पिछले 15 दिन तक पहले जो कम से कम दामों में 85 रुपये प्रति लीटर था, वह अब 110 रुपये प्रति लीटर तक हो गया है। अलग-अलग ब्रांडों के खाद्य तेल 30 रुपये लीटर तक मंहगे हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय उपभोक्ता मामलों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 जनवरी को दिल्ली में सरसों तेल की खुदरा कीमत 136 रुपये प्रति किलो थी जो कि एक महीने पहले 124 रुपये थी। पीली सरसों का तेल 130 रुपये से बढ़कर के 170 रुपये हो चुका है।  इसी तरह सूर्यमुखी तेल की कीमत 117 से 122 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मूंगफली तेल की कीमत भी 162 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 167 रुपये प्रति किलो हो गई। सोयाबीन तेल की कीमत भी एक महीने पहले 105 रुपये प्रति किलो थी जो कि अब 122 रुपये प्रति किलो हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाम तेल की कीमतों में इजाफा

फिलहाल पाम तेल की कीमत दिल्ली में 105 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार द्वारा मलयेशिया से आयात को बंद करने के बाद कीमतों में इजाफा हो रहा है। जानकार मानते हैं कि अगले महीने भी कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरसों की कीमतों में 300 रुपये तो सोयाबीन में 400 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत सबसे बड़ा आयतक

भारत दुनिया में वनस्पति तेल का सबसे बड़ा आयातक है। वह सालाना करीब 1.5 करोड़ टन वनस्पति तेल खरीदता है। इसमें पाम तेल की हिस्सेदारी 90 लाख टन है, जबकि सोयाबीन एवं सनफ्लावर तेल की हिस्सेदारी 60 लाख टन है। सूत्रों ने बताया, ‘भारत 30 फीसदी पाम तेल मलयेशिया से और 70 फीसदी इंडोनेशिया से आयात करता है। मलयेशिया के मुकाबले इंडोनेशिया कहीं ज्यादा पाम तेल का उत्पादन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed